प्राणघातक हमला करने वाले बदमाश का तोड़ा मकान

उज्जैन, अग्निपथ। गुंडा अभियान में गुरुवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने मंछामन कालोनी में बदमाश का मकान तोडऩे के हथौड़े चलाये। बदमाश ने कुछ दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर बस एजेंटी के विवाद में प्राणघातक हमला किया था।

नीलगंगा थाने के एसआई जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि गुंडा अभियान में नगर निगम की टीम के साथ मंछामन कालोनी में रहने वाले जीतू उर्फ जितेन्द्र भाटी के मकान की अवैध मंजिल को तोडऩे की कार्रवाई की गई है। जीतू अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

कुछ दिनों पहले उसने आने साथी कालू उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर नानाखेड़ा बस स्टेंड पर बस एजेंसी वसूलने की बात पर बाबा बाल हनुमान ट्रेवल्स के मैनेजर सोहन ठाकुर पर चाकू से प्राणघातक हमला किया था। नानाखेड़ा पुलिस जीतू और कालू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कालू के मकान की जानकारी जुटाई जा रही है। तीन मकान होना सामने आ रहे हैं, नगर निगम से मकानों की जानकारी लेकर उसे भी तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने दर्ज कराया विरोध

नगर निगम और पुलिस की टीम जैसे ही दोपहर में कार्रवाई के लिये पहुंची। परिवार की महिलाओं ने विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मकान की एक मंजिल अवैध तरीके से बने होने पर निगम की गैंग ने हथौड़े चलाकर तोड़ दी। बदमाश ने तीन मंजिला मकान बना रखा है।

अभियान में 65 पहुंची संख्या

अपराधों पर अंकुश लगाने और बदमाशों के खिलाफ सतत कार्रवाई के लिये शुरु किये गये गुंडा अभियान में पुलिस और नगर निगम अब तक 65 से अधिक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस की सूची में अब भी कई बदमाशों के नाम है। जिसकी संपत्ति का रिकार्ड नगर निगम से जुटाया जा रहा है। जल्द उनके मकानों को तोडऩे का काम भी पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवर्धन सागर की सफाई आज से संभालेगी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी

Thu Feb 3 , 2022
आगे आ रहे दानदाता, 8 दिन तय किया शेडयूल उज्जैन, अग्निपथ। गुरूवार से अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर की सफाई के काम में अप्रत्याशित तेजी आ गई है। 6 जेसीबी मशीन, 6 डंपर, 1 क्रेन, एक पोकलेन मशीन और 30 से ज्यादा मजदूरों की टीम ने एक ही दिन में […]

Breaking News