बिजली चोरी पकडऩे के लिए अभियान: चार लोगों के मीटर टेम्पर निकले, चार लोगों के मीटर में बायपास कनेक्शन निकला

आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए दिया आवेदन

उज्जैन, अग्निपथ। बिजली चोरी पकडऩे के लिए बिजली कंपनी ने छत्रीचौक झोन में विशेष अभियान चलाया। इंदौर से आई टीम के साथ उज्जैन की टीम ने जांच अभियान चलाकर आठ लोगों के खिलाफ आठ लाख की बिजली चोरी के केस बनाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जीवाजीगंज थाने में आवेदन दिया है।

कार्रवाई के संबंध में कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल और सहायक यंत्री रिजवान ने बताया कि खटीकवाड़ा और गेबी हनुमान की गली में बिजली कंपनी की टीम ने जांच की थी। इस दौरान चार लोगों के मीटर टेम्पर निकले और चार लोगों ने मीटर को बायपास करके बिजली कनेक्शन ले रखे थे। आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के केस बनाए गए। इनमें जान मोहम्मद, मो. रजीक, मो.सलीम, सय्यद आसीफ अली, इंद्रकुमार, ओमप्रकाश, बाबूराव, सम्पबाई आदि शामिल हैं।

सहायक यंत्री रिजवान ने बताया कि यह अभियान छत्रीचौक झोन में थी, स्थानीय टीम लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाती रहेगी। इस टीम में कनिष्ठ यंत्री अंकुर गुप्ता, कनिष्ठ यंत्री सत्यजीत कुमार, कनिष्ठ यंत्री अजय राही, कनिष्ठ यंत्री अंशिका खरे, लाइनमेन घ्घनश्याम विश्वकर्मा, गजेंद्र मकवाना, राजीकउद्दीन, अशफाक मंसूरी, नजीर हुसैन आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र संजीव अमीन को मिली गुजराती समाज की कमान

Thu Feb 3 , 2022
विकास परिषद ने बनाया बोर्ड, कमलेश सचिव और भरत उपाध्यक्ष चुने गए, 13 सदस्य 2024 में लड़ेंगे चुनाव उज्जैन, अग्निपथ । श्री गुजराती समाज उज्जैन के अध्यक्ष संजीव अमीन चुने गए हैं। इनके पिता भानुभाई पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी पत्नी प्रवीण पटेल भी उज्जैन से पार्षद […]

Breaking News