प्रतिमाएं हटाने के विरोध में 10 फरवरी को महाकाल क्षेत्र भी बंद

1

क्षेत्र के व्यापारियों व रहवासियों ने की बैठक-विहिप व बजरंग के समर्थन में आगे आए लोग

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के बाहर प्रशासन द्वारा निर्माण व विस्तारीकरण के नाम पर प्राचीन सती माता सहित हनुमान प्रतिमा आदि हटाने व मंदिर तोड़े जाने के विरोध में उज्जैन शहर के साथ महाकाल मंदिर क्षेत्र भी पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

यह निर्णय क्षेत्र के व्यापारियों एवं रहवासियों ने रविवार को बैठक कर लिया। रहवासियों ने बताया कि श्री महाकालेश्वर रहवासी एवं व्यापारी संगठन द्वारा आगामी अधिग्रहण के विरोध प्रदर्शन संबंधी विचार हेतु महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी, जिसमें तय किया गया कि क्षेत्र के व्यापारी व रहवासीगण विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा महाकाल मंदिर के बाहर अति प्राचीन सती माता मंदिर, वीरभद्र व्यायामशाला, रुद्र हनुमान मंदिर सहित कई मकानों, दुकानों को हटाने व तोडफ़ोड़ किए जाने के विरोध में 10 फरवरी को किए गए उज्जैन बन्द के आह्वान का समर्थन करते हुए क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद रखेंगे।

मंदिर क्षेत्र में शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे विस्तारीकरण योजना के तहत यह तोडफ़ोड़ की जा रही है। साथ ही अब तो मंदिरों व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं तक को नहीं छोड़ा जहा रहा है। मंदिर क्षेत्र सहित क्षेत्र के लोगों में इस कार्रवाई के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ेंः सती माता मंदिर के पुजारी ने कहा: विधि-विधान से ही हटाई गई मंदिर की प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हास्य नाटक बलि और शम्भू का हुआ सफल मंचन

Sun Feb 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ । शहर की रंगसंस्था कला चौपाल के बैनर तले प्रख्यात हिंदी नाटक बलि और शम्भू का मंचन शहर के कालिदास अकादमी परिसर स्थित अभिरंग नाट्यगृह में किया गया । संस्था कला चौपाल का यह नाटक बलि और शम्भू दो बुजुर्गों की कहानी है । जिनमें से एक को […]
Natak 060222

Breaking News