सती माता मंदिर के पुजारी ने कहा: विधि-विधान से ही हटाई गई मंदिर की प्रतिमा

1
Sati mata mandir mahakal 060222

प्रतिपदा पर हटाने को शास्त्र सम्मत माना, महाकाल मंदिर में जगह मिलने से प्रसिद्धि और बढ़ेगी

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार के सामने स्थित सती माता मंदिर को पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में हटा दिया गया था। जिसका सोशल मीडिया पर विरोध आज भी चल रहा है। लेकिन मंदिर के पुजारी ने मंदिर को हटाए जाने और प्रतिमा को महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित किए जाने को शास्त्र सम्मत बताया है। हालांकि हिंदूवादी संगठन इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

रविवार को मीडिया से बातचीत में पुजारी चेतन गुरू ने बताया कि गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा के दिन प्रतिमा को हटाकर मंदिर के अंदर यज्ञशाला के पास स्थापित कर दिया गया था। जिसका पूजन अर्चन एसडीएम द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को प्रतिपदा के दिन स्थापित किया जाना और विस्थापित किए जाना शास्त्र सम्मत है।

पूरे नौ दिन माता की पूजन अर्चना की जाएगी और अंतिम दिन कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पूर्णिमा तक अग्निवास, जलवास, धनवास सहित अन्य धार्मिक क्रियाएं की जाकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः प्रतिमाएं हटाने के विरोध में 10 फरवरी को महाकाल क्षेत्र भी बंद

मंदिर बनाकर देगी प्रबंध समिति

जानकारी में आया है कि मंदिर के मुख्य द्वारा से प्रतिमा को हटाकर यज्ञशाला के पास स्थापित किया गया है। यहां पर मंदिर प्रबंध समिति व्यवस्थित रूप से पूरा मंदिर बनाकर देगी। मंदिर के पुजारी चेतन गुरु भी मंदिर में प्रतिमा को स्थान मिलने से प्रसन्न हैं। मंदिर के अधिकारियों ने आफ द रिकार्ड इस बात को स्वीकार किया है कि मुख्य द्वार की जगह मंदिर के अंदर स्थान मिल जाने से मंदिर की प्रसिद्धि और दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संंख्या बढ़ेगी।

प्रशासक ने की कोरोना समाप्ति की प्रार्थना

Prashasak mahakal darshan 060222
महाकाल बाबा के दर्शन कर प्रार्थना करते प्रशासक धाकड़।

रविवार को महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सहपरिवार मंदिर के गर्भ गृह पहुंचे। यह पंडित दिनेश पुजारी ने विशेष पूजन अर्चन करवाया। इसके साथ ही विशेष अभिषेक भी हुआ। पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की समाप्ति और विश्व कल्याण की कामना के साथ यह विशेष पूजन अभिषेक किया गया।

इसी तरह कलेक्टर आशीष सिंह ने रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे यहां राजधानी भोपाल से आए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे। कलेक्टर श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से कोरोना समाप्ति की प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसेवार्थ संचालित जीवनदीप डेण्टल हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभारंभ

Mon Feb 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जीवनदीप सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनहित में दाँत के दवाखाने का शुभारंभ तीन बत्ती चौराहा स्थित संस्कृति भवन, ICICI बैंक के समीप जैन संत आचार्य नरदेव सागर सुरीश्वरजी., मुनिराज पद्मकीर्ति सागर जी की पावन निश्रा में किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो चिकित्सकों एवं देहदानी […]

Breaking News