वीआईपी ड्यूटी में तैनात आरक्षक से झूमाझटकी

police marpeet

उज्जैन, अग्निपथ। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी में तैनात आरक्षक के साथ हुई झूमाझटकी के मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आई थीं। महाकाल दर्शन के बाद उन्हे कालभैरव मंदिर पहुंचा था। उनकी सुरक्षा में वीआईपी ड्यूटी में आरक्षक भारतसिंह पंवार पीपलीनाका पर तैनात था। राज्यपाल के आने का पाइंट मिलने पर वह मार्ग से यातायात को रोकने का काम कर रहा था, उसी दौरान एक बाइक सवार बीच में आ गया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो उसने आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए झूमाझटकी शुरु कर दी। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

मामले में आरक्षक की शिकायत पर बाइक चालक नयन कछवाय निवासी उर्दूपुरा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पेट्रोल भरने से मना किया तो चाकू से किया हमला

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक सवार बदमाश ने सोमवार सुबह पेट्रोल पम्प कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश पेट्रोल भरने और एक हजार रुपये मांग रहा था। पुलिस ने हफ्तावसूली का केस दर्ज किया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि नागेश्वर पेट्रोल पम्प पर बाइक सुबह 11 बजे के लगभग बाइक पर सवार एक बदमाश पहुंचा था। उसने प पकर्मी अंकित कुशवाह तिरुपतिधाम से एक हजार रुपये की मांग की। अंकित ने इंकार किया तो बाइक में पेट्रोल डालने के लिये दादागिरी करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बदमाश ने चाकू निकलकर हमला कर दिया और भाग निकला। पेट्रोल पम्प पर चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल कर्मचरी को अस्पताल भेजा गया और बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया। पम्प पर लगे कैमरों की मदद से बदमाश की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुद्वारे में पगड़ी के फंदे से लटका मिला प्रोफसर

Mon Feb 7 , 2022
हाथों की काटी थी नस, जॉब छूटने से डिप्रेशन में था उज्जैन, अग्निपथ। दूधतलाई गुरुद्वारे में सोमवार सुबह समाज का युवक पंखे पर पगड़ी के फंदे पर लटका मिला। रात में सेवादार को जल्दी उठाने की बात कहकर कमरे में सोने चला गया था। उसने भोपाल जाने की बात कहीं […]
Ladki Fansi

Breaking News