प्रेस क्लब आयोजित करेगा मालवा पत्रकारिता महोत्सव , कॉम्पीटिशन भी होगा

तीन श्रेणियों प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और फोटोग्राफी में दिए जाएंगे पुरस्कार

उज्जैन, अग्निपथ। प्रेस क्लब मालावा पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें कंपीटिशन भी होगा। विजेता पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा ने देते हुए बताया कि गत दिनों कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें सालाना सदस्यता शुल्क, मालवा पत्रकारिता महोत्सव, साधारण सभा की बैठक आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

ताकि संस्था का आय, व्यय पेश किया जा सके। हाड़ा ने बताया कि मालवा पत्रकारिता महोत्सव के तहत पत्रकारों के बीच कंपीटिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन श्रेणियों प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और फोटोग्राफी में बेहतर काम करने वालों को प्रथम, द्वितीय,तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। हर श्रेणी में दो पत्रकारों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। ताकि पत्रकारों की नई पीढ़ी को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों से अवगत कराने के लिए मार्गदर्शन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि मालवा पत्रकारिता महोत्सव में ओपनिंग, क्लोजिंग सेरेमनी के अलावा संगीत निशा के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई है।

कार्यकाल समाप्त, चुनाव की आहट

प्रेस क्लब के 21 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने 21 अक्टूबर 2019 को मतदान किया था। जबकि 5 नवंबर 2019 को परिणाम घोषित किए गए थे। क्योंकि न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। इसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस संबंध में प्रेस क्लब के सचिव उदय सिंह चंदेल ने बताया कि कोरोना जैसा संकट चल रहा था। चुनाव से ज्यादा हर एक का जीवन महत्वपूर्ण है। हम चुनाव कराए जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्थितियां सामान्य होते ही चुनाव करा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माधव साईंस कॉलेज में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन

Tue Feb 8 , 2022
इंडस्ट्रियल एकेडेमिया पार्टनरशिप सैल का शुभारंभ, सैल छात्रों को इंटर्नशिप प्रोजेक्ट प्रशिक्षण एवं रोजगार में सहयोग करेगा उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में 8 फरवरी को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन एवं महाविद्यालयीन वार्षिक पत्रिका के 52वें अंक का विमोचन उच्च शिक्षा मंत्री एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. […]
science college ujjain alumni meet 8feb22 copy

Breaking News