समाजसेवी सीतलानी को सपना आया और कर दी 10,000 स्क्वेयर फीट जमीन समाज को दान

उज्जैन में बनेगा भव्य सिंधु भवन

उज्जैन, अग्निपथ। सिंधु सेवा समिति एवं सिंधु जागृत सेना के मुख्य संरक्षक महेश सीतलानी द्वारा बुधवार को सांवरिया खेड़ी पर 10,000 स्क्वेयर फीट जमीन सिंधु भवन के लिए समाज को दान की। यहां भव्य सिंधु भवन का निर्माण होगा।

महेश सीतलानी ने बताया कि मुझे रात्रि में सपना आया कि उज्जैन में अब सिंधु भवन भी बनना चाहिए तो मैंने स्वयं अपनी पर्सनल जमीन समाज को भव्य सिंधु भवन बनाने के लिए दान कर दी। भवन में मुख्य तौर पर नीचे एक बड़ा हाल एवं ऊपर 20 कमरे की योजना के साथ यह घोषणा की।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ रूप पमनानी, अरुण रोचवानी, टीकम दास आसवानी, दीपक बेलानी, डॉ मुकेश जेठवानी, जेठानंद जयसिंघानी, वासुदेव खत्री अध्यक्ष सिंधी कपड़ा मार्केट, चंदीराम जेठवानी, धर्मेंद्र लालवानी, राजेश वाधवानी, राजकुमार परसवानी आदि ने महेश सीतलानी का मोतियों की माला से सम्मान किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर रतन काका, किशनचंद भाटिया, नानकचंद, मनोहर गोपलानी, मोहनलाल वासवानी, ईश्वर पटेल, नारायण मंगनानी, नरेंद्र सबनानी, दयाल वाधवानी, सुनील नवलानी सहित कई समाजजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिछले 36 सालों की 122 छात्राएं आई पूर्व छात्रा सम्मेलन में

Wed Feb 9 , 2022
कालिदास कन्या महाविद्यालय में लता मंगेशकर को गीतों के साथ दी स्वरांजलि उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय कालिदास कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मप्र उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत विश्व बैंक पोषित एवं आईक्यूएसी के अंतर्गत पूर्व छात्रा सम्मेलन बुधवार को महाविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें सन् 1984 […]

Breaking News