सायरन की आवाज के साथ रोशन होंगे दीपक, सरयू जैसा होगा रामघाट का नजारा

Mahakaleshwar ujjain sawari janmashtmi

महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियों को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री ने ली बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार उज्जैन में अनोखा नजारा रहेगा। दीपोत्सव 2022 पर पूरे शहर में 11 लाख दीपक लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अकेले रामघाट और दत्तअखाड़ा घाट पर ही 5 लाख दीपक लगाए जाएंगे। दीपोत्सव से ठीक पहले शहर में विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा। पूरे शहर में एक साथ दीपक लगाने की शुरूआत होगी।

शुक्रवार को उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने दीपोत्सव 2022 की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बृहस्पति भवन में आयोजित हुई इस बैठक में उच्चशिक्षा मंत्री डा. यादव ने 25 फरवरी से पहले दीपक व अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। दीपक, तेल, बत्ती व जलाने वाले व्यक्तियों की व्यवस्था तथा स्वयं सेवकों से संपर्क कर उन्हें जोडऩे के लिए समाजसेवी संगठनों से आह्वान करने का फैसला भी हुआ है।

उच्चशिक्षा मंत्री ने बताया कि समूचे शहर में एक साथ दीप प्रज्वलन हो इसके लिए सायरन वाली व्यवस्था लागू होगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर एक निश्चित समय पर सायरन बजाए जाएंगे। दीपक लगाने की शुरूआत करने के लिए यह संकेत होगा। दीपोत्सव की तैयारी वाली बैठक में विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, राजेश सिंह कुशवाह, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र आरोरा आदी शामिल थे।

Next Post

 सैकड़ों महिलाएं करेंगी गोवर्धन सागर का पूजन

Fri Feb 11 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग स्थित सप्त सरोवरों में चतुर्थ गोवर्धन सागर की सफाई का काम शुक्रवार शाम को पूर्ण हो गया है। शनिवार को यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रमदान की पूर्णाहुति होगी। सैकड़ो की संख्या में महिलाओं द्वारा गोवर्धन सागर का पूजन करवाया जाएगा। रामादल अखाड़ा परिषद ने […]