नाबालिग बेटी का आरोप पिता दो लाख में बेचना चाहते हैं, सजा मिले

एसएसपी बोले किशोरी ने जबरन शादी की शिकायत की

उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ौन क्षेत्र की एक किशोरी ने पिता व मामा के खिलाफ एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को शिकायत की है। आरोप लगाया कि पिता उसकी दो बार शादी का प्रयास कर चुके हैं और अब दो लाख रुपए में बेचने का प्रयास कर रहे है। शुक्रवार को मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से आगर निवासी पायल पिता प्रेमनारायण (15) फिलहाल माकड़ौन स्थित नयापुरा में दादी गंगाबाई के साथ रहती है। पायल ने दादी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एसएसपी को आवेदन दिया। बताया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती, लेकिन नाबालिग होने पर भी पिता दो बार पूर्व में उसका सौदा कर शादी का प्रयास कर चुके हैं।

थाने में शिकायत करने पर बचने के बाद भागकर दादी के पास आ गई। लेकिन पिता ने फिर उससे अधिक उम्र के झीतरखेड़ी के अजय पिता नाथूलाल से दो लाख रुपए ले लिए और अब उससे शादी करवाना चाहते है। साजिश में उसके मामा संदीप,जीजा सुरेश,अजय व उसके पिता नाथू भी शामिल है। सभी मारपीट कर 26 जनवरी 2021 से दबाव बना रहे हैं।

उसने पिता सहित सभी को सजा दिलवाने की गुहार लगाई। शुक्रवार को मामला सामने आने पर एसएसपी शुक्ल ने माकड़ौन टीआई अशोक शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

पुलिस पर भी आरोप

खास बात यह है कि पायल ने आगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। दावा किया कि पिता द्वारा उसका सौदा करने पर उसनेआगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की जगह उस पर ही पिता के साथ रहने और उनकी बात मानने का दबाव बना रही है।

इनका कहना है..

नाबालिग ने पिता पर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है। मामले में संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।
-सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव ने आगे बढ़ाया स्टेशन की नई बिल्डिंग का लोकार्पण

Fri Feb 11 , 2022
बिल्डिंग तैयार लेकिन सांसद, मंत्री सभी चुनाव में व्यस्त उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन परिसर में बनी नई बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। 12 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग का लोकार्पण महज इस वजह से नहीं हो पा रहा है क्योंकि रेल मंत्री के […]
Ujjain Railway station new 110222

Breaking News