चोरी नहीं कर पाया तो बाइक फोड़ी, सीसीटीवी कैमरे से खुलासा

CCTV chori 120222

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड़ उद्योगपुरी में नशेड़ी बाइक चुराने में असफल हुआ तो तोडफ़ोड़ कर भाग गया। घटना का खुलासा शनिवार को सीसी टीवी फुटेज से हुआ है। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।

आगर रोड उद्योगपुरी निवासी दीपक ठाकुर ने अपनी बाइक शुक्रवार रात घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार सुबह देखा तो बाइक क्षतिगृस्त हालत में मिली। इस पर उसने घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज निकाले तो रात करीब तीन बजे एक युवक बाइक चोरी करने का प्रयास करते और लॉक नहीं खुलने पर पत्थर से फोड़ता हुआ दिखा।

खोजबीन करने पर पता चला कि बदमाश का नाम करण उर्फ भूरा मालवीय है और वह नशे का आदी है। जानकारी के बाद दीपक ने चिमनगंज थाने में शिकायत दर्ज कर दी। टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि घटना सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्त में ले लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिवार को दोपहर 2 बजे तक 1500 की रसीद से 7.50 लाख की आय

Sat Feb 12 , 2022
शाम 6 बजे तक पंडे पुजारियों की 87 हजार की रसीद और कटी, भीड़ बढऩे पर कई बार बंद किए दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के चलते प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध शीथिल किए जाने से शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से दर्शन को इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु […]

Breaking News