आयुक्त ने किया स्वच्छता में अव्वल संस्थाओं का सम्मान

swachhata samman 140222

उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों से पहले स्थानीय स्तर पर कराई गई स्वच्छता स्पर्धा में बेहतर रैंक हांसिल करने वाली संस्थाओं से जुड़े लोगों को सोमवार को नगर निगम आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर निगम ने जनवरी महीने में सबसे स्वच्छ होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय, मोहल्ला समिति की श्रेणियों में स्वच्छता स्पर्धा कराई थी। इनमें अस्पतालों में प्रथम तेजनकर अस्पताल, द्वितीय संजीवनी, तृतीय पुष्पा मिशन अस्पताल चुना गया था। स्कूलों में शासकीय उमावि दौलतगंज खिलचीपुर, द्वितीय सेंट्रल स्कूल, तृतीय आक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज को चुना गया था। सबसे स्वच्छ मोहल्ला समिति श्रेणी में प्रथम सी-21 मॉल, द्वितीय मंछामन समिति, तृतीय मोदी गली समिति, सबसे स्वच्छ मार्केट श्रेणी में प्रथम कॉसमॉस मॉल, द्वितिय वीडी क्लॉथ मार्केट, तृतीय छत्रीचौक को चुना गया था।

सबसे स्वच्छ होटल के रूप में प्रथम अंजुश्री, द्वितिय अबिका, तृतीय श्री गंगा, सबसे स्वच्छ शासकीय कार्यालय के रूप में प्रथम आयकर कार्यालय, द्वितिय स्मार्ट सिटी कार्यालय, तृतीय मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय और सबसे स्वच्छ हॉकर्स जोन के रूप में प्रथम तरणताल, द्वितिय चौपाटी फ्रीगंज और तृतीय कॉसमास मॉल हाकर्स जोन रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरात्रि पर दर्शनार्थियों का प्रवेश एवं निर्गम हरसिद्धि मंदिर की ओर से

Mon Feb 14 , 2022
तीन लेन बनाकर कराएंगे दर्शन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया उज्जैन, अग्निपथ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ हरसिद्धि से लेकर महाकालेश्वर […]

Breaking News