शिवरात्रि पर दर्शनार्थियों का प्रवेश एवं निर्गम हरसिद्धि मंदिर की ओर से

तीन लेन बनाकर कराएंगे दर्शन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया

उज्जैन, अग्निपथ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ हरसिद्धि से लेकर महाकालेश्वर मन्दिर एवं हरसिद्धि से नृसिंह घाट क्षेत्र तक का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने हरसिद्धि मन्दिर से लेकर महाकालेश्वर मन्दिर तक दर्शन के लिये तीन लेन बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मीडिया एवं प्रोटोकाल दर्शन के लिये पृथक से व्यवस्था करने के लिये कहा है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि दर्शनार्थियों का प्रवेश एवं निर्गम हरसिद्धि मन्दिर की ओर से अलग-अलग बेरिकेटिंग से करने का प्रस्ताव है।

कलेक्टर ने प्रवेश एवं निर्गम द्वार पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम अंशुल गुप्ता, एडीएम संतोष टैगोर, एएसपी आकाश भुरिया, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, डीएसपी ट्रैफिक एसपीएस राठौर सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी में आज हम्माल, तुलावटियों और व्यापारियों के बीच होगा फायनल फैसला

Mon Feb 14 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में हम्माल, तुलावटियों और व्यापारियों के बीच मजदूरी के दर को लेकर चल रहे विवाद में आज फायनल फैसला होगा। सोमवार को अनाज तिलहन संघ और हम्माल, तुलावटियों के बीच समझौते के लिए चर्चा हुई। परन्तु कोई निराकरण नहीं निकल पाया है। भारसाधक अधिकारी अवि […]

Breaking News