गर्भगृह निरीक्षक को पुरोहित प्रतिनिधि से दक्षिणा लेना पड़ा महंगा

निलंबित, suspend, निलंबन

आगामी आदेश तक निलंबित, तीन दिन बाद कार्रवाई

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों मंदिर प्रशासन द्वारा जबरदस्त नजर रखी जाकर ऐसे कर्मचारियों को पकड़ा जा रहा है, जोकि श्रद्धालुओं से अथवा पंडे पुजारियों से पैसे ले रहे हैं। हाल ही में जूता स्टैंड के तीन कर्मचारियों को पकड़ा जाकर उनको निलंबित किया गया था। वहीं गर्भगृह निरीक्षक को पुरोहित प्रतिनिधि से गर्भगृह में ही पैसा लेते देखकर उसको तीन दिन बाद निलंबित किया गया है। इस सख्ती से कर्मचारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।

13 फरवरी रविवार को मंदिर के गर्भगृह में एक श्रद्धालु द्वारा पुरोहित प्रतिनिधि राजू गुरु को दक्षिणा दी गई थी। इसी में से उसने गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया को 500 रुपए दक्षिणा देना चाही, लेकिन उनके द्वारा मना कर दिया गया। लेकिन राजू गुरु द्वारा जबरन यह दक्षिणा गर्भगृह में लगी भस्मारती अलमारी के उपर रख दी गई और उठाने का कह दिया गया।

बाद में जब यह दक्षिणा विजय डोडिया ने उठाई तो सीसीटीवी फुटेज में वह कैद हो गया। बाद में यह सीसीटीवी फुटेज मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा देखा गया तो उन्होंने तीन दिन बाद गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया को आगामी आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया।

सहज, सरल, कर्मठ

हालांकि विजय डोडिया को गर्भगृह निरीक्षक पद से निलंबित कर दिया गया है। लेकिन जानकारों की मानें तो वे भगवान महाकाल की सेवा में लगने वाले कर्मठ कर्मचारी हैं। उनका व्यक्तित्व इतना सहज और सरल है कि उनको कभी गुस्सा भी नहीं आता है।

हालांकि दक्षिणा लेने वाले मामले में वह दोषी अवश्य हों लेकिन देने वाले की हिमाकत तो देखो। उसके द्वारा जानकारी होने के बाद कि गर्भगृह में सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, उनके द्वारा दक्षिणा देने का प्रयास किया गया।

तीन जूता स्टैंड कर्मचारियों को भी किया था निलंबित

यह मामला भी तीन दिन पुराना है। एक श्रद्धालु द्वारा जूता उठाने के ऐवज में 4 नंबर गेट जूता स्टैंड पर तैनात पवन यादव, सोनू तिर्वे और सन्नी तोमर को 10-10 रुपए दक्षिणा स्वरूप दिए गए थे। एक कर्मचारी द्वारा इसका वीडियो बनाकर प्रशासक को डाल दिया गया। लिहाजा तीनों को उसी दिन निलंबित कर दिया गया था। मंदिर के जूता चप्पल स्टैंड पर अभी तक इन तीनों कर्मचारियों की जगह अन्य कर्मचारियों की पदस्थी नहीं की गई है।

मंगलनाथ मंदिर में झगडऩे वाले दो कर्मचारी निलंबित

मंगलनाथ मंदिर उज्जैन

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलनाथ मंदिर के कार्यालय में सोमवार दोपहर दो कर्मचारियों के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम संजीव साहू ने मंदिर के सहायक प्रबंधक दिलीप गुप्ता और आईटी कर्मचारी ओम ठाकुर को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने तहसीलदार को इस घटनाक्रम की जांच का जिम्मा सौंपा है।

सोमवार दोपहर में मंदिर के कार्यालय में 100 रुपए की रसीद को लेकर दिलीप गुप्ता और ओम ठाकुर के बीच मारपीट हो गई थी। विवाद के दौरान मंदिर में आए श्रद्धालु और पंडितों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। मंगलनाथ मंदिर में सहायक प्रबंधक दिलीप गुप्ता को पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह ने पदस्थ किया था। 5 हजार रूपए की मंदिर की आय के गबन से जुड़े एक मामले में पूर्व कलेक्टर शशांक मिश्रा ने उन्हें पूर्व में भी निलंबित कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के रहवासी कच्च्ी एवं जर्जर सडक़ से हो रहे परेशान

Tue Feb 15 , 2022
सडक़ों पर पैदल चलना और वाहन निकालना हुआ दुभर झाबुआ, अग्निपथ। शहर के वार्ड क्र. 17 अंतर्गत आने वाले पुराने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जो वर्तमान में नगरपालिका परिषद् के अंतर्गत आने से यहां मूलभूत समस्याओ और सुविधाओं की ओर ध्यान दिए जाने की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन एवं वार्ड पार्षद की […]
Jhabua jarjar sadak 15 02 22

Breaking News