100 रुपए की प्रोटोकाल टिकट में राहत पहले 5 लोगों का नहीं लगेगा शुल्क

कर्मचारियों को वेतनवृद्धि की जगह महंगाई भत्ता मिलेगा, आवास, वाहन का नहीं मिलेगा लोन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज अपरान्ह कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मेला कार्यालय में संपन्न हुई।
अब प्रोटोकाल सुविधा हेतु भस्मारती की तर्ज पर प्रतिदिन दर्शन हेतु प्रोटोकाल मे निश्चित श्रद्धालु नि:शुल्क दर्शन करेंगे।

पुजारी, पुरोहित की 1500 की जलाभिषेक रसीद से दिन में 03 बार अर्थात सुबह, दोपहर व शाम के निर्धारित समय मे गर्भगृह में प्रवेश हो सकेगा. सप्ताह में चार दिन अर्थात मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर 01 से 04 के दौरान आमजन गर्भगृह में नि:शुल्क दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शेष समय भीड़ कम होने पर भी गर्भगृह में प्रवेश दिया जावेगा. सुरक्षा को प्राथमिकता देकर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

कर्मचारियों की मंहगाई संबंधी मांग पर सहमति बनी जिसमे प्रत्यक्ष वृद्धि न होकर मंहगाई इंडेक्स अनुसार वृद्धि की जाएगी।

कलेक्टर ने आम श्रद्धालुओं के लिए भी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गर्भग्रह से दर्शन हेतु निर्देश दिए। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि दीपोत्सव में मंदिर समिति द्वारा विभिन्न तय स्थानों पर 51000 दीपक प्रजलवीत करने का निर्णय लिया गया. मंदिर में शयन आरती भक्त मण्डल के सहयोग से दीप प्रज्वलित किये जाएंगे।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, एसडीएम संतोष टैगोर, एसपी सत्येंद्र शुक्ला, निगमायुक्त अंशुल गुप्ता. यू डी ए सी ई ओ सोजान सिंह रावत , महंत विनीत गिरी जी समिति सदस्य विजय शंकर जी पुजारी, दीपक मित्तल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पुजारी प्रदीप गुरु पुजारी ,महेश गुरु पुरोहित पंडित राधेश्याम शास्त्री ,पंडित अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ब्रांडिंग के लिए महाकालेश्वर का लोगो

बैठक में इस बात पर भी विचार विमर्श हुआ कि महाकालेश्वर मंदिर की ब्रांडिंग के लिए मंदिर के लोगो का स्वरूप क्या होगा। वैदिक शोध प्रशिक्षण संस्थान के पीयूष चतुर्वेदी को इस काम के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन उनके द्वारा बनाया गया लोगो से कोई भी सहमत नहीं हो पाया। विदित रहे कि महाकालेश्वर मंदिर का लोगो ऐसा होना चाहिए जिसमें मंदिर की छवि दिखाई दे और लोगो को देखते से ही पहचाना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 जगहों पर महिलाएं चलाएंगी फ्रेश रूम

Tue Feb 15 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के स्वामित्व वाली सार्वजनिक जगहों पर प्रस्तावित फ्रेश रूम का संचालन अब महिलाओं के जरिए होगा। नगर निगम ने फ्रेश रूम संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास आरंभ किए है। मंगलवार को स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पहले से संचालित फ्रेश रूम […]
Fresh rooms 15 02 22

Breaking News