2 मकानों में छुपा रखा था तस्करों ने 41 किलो गांजा

ujjain Ganja jabt 170222

5 आरोपी हिरासत में, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

उज्जैन, अग्निपथ। 2 मकानों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश मारी तो 41 किलो गांजा बरामद हो गया। टीम की हिरासत में 5 तस्कर आये है। जिसमें 2 छत्तीसगढ़ के रहने वाले है।

मादक पदार्थ करोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रणकेश्वर महादेव मंदिर के पास शीतल पैलेस और कानीपुरा मार्ग तिरुपति एवेन्यू के 2 मकानों में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। जिसकी खरीद-फरोख्त के लिये कुछ लोग भी आये हुए है। एएसपी हेमलता अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। तिरुपति एवेन्यू से धर्मेन्द्र उर्फ छोटू तोमर निवासी गदापुलिया और दुर्गेश राठौर निवासी बिलासपुर को हिरासत में लिया गया।

मकान कुख्यात तस्कर सुनील उर्फ चना का था, जो मौके से फरार होना सामने आया। हिरासत में आये दोनों तस्करों से 20 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया। टीम उसके बाद शीतल पैलेस पहुंची। जहां जोगेंद्र परिहार के मकान पर दबिश देकर जोगेंद्र, तराना के इसरार शाह और बिलासपुर के रहने वाले पंचम राठौर को पकड़ा। उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है।

सभी को चिमनगंज थाने लाया गया, जहां मामले में दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किये गये। गुरुवार को मामले का एएसपी आकाश भूरिया ने खुलासा करते हुए बताया कि गांजे से साथ गिरफ्तार किये गये तस्करों को न्यायालय में पेश कर 5 दिनों के रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे जुड़े अन्य की जानकारी जुटाई जा सके। बरामद किये गये 41 किलो गांजे की कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये होना सामने आई है।

47 दिन में 20 आरोपी हिरासत में

मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के 47 दिनों में पुलिस 13 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज कर चुकी है। जिसमें 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस 46 किलो गांजा, 131 ग्राम स्मैक और 105 ग्राम चरस बरामद कर चुकी है।

नीलगंगा, चिमनगंज और महाकाल थाने में दर्ज 13 मामलों में नीलगंगा पुलिस ने राजस्थान के डग स्थित घाटाखेड़ी से तस्करों को पकड़ा है, जिनके माध्यम से शहर में मादक पदार्थ आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाथ-पैरों में हल्का पैरालिसिस होने के बाद भी कक्षा 10वीं के छात्र विक्रम डामोर ने नहीं मानी हारी

Thu Feb 17 , 2022
हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में राइटर के सहारे देगा एक्जाम झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम माकनकुई निवासी 15 वर्षीय बालक विक्रम पिता केकू डामोर, जिसे पिछले एक महीने पूर्व हाथ-पैरों में हल्का पैरालिसिस का असर होने से उसे हाथ-पैरों को उठाने में काफी परेशानी आ रहीं है, […]

Breaking News