ट्रैक्टर ट्राली से बदमाश ने किया सोयाबीन चोरी का प्रयास

chori bag

उज्जैन, अग्निपथ। चलती ट्रेक्टर-ट्राली से बदमाश ने शनिवार सुबह सोयाबीन चोरी का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाने और चालक के ट्रेक्टर रोकते ही बदमाश भाग निकला।

चिंतामण के ग्राम मंगरोला का रहने वाला कृषक अर्पित पिता अजीतसिंह ट्रेक्टर-ट्राली में सोयाबीन ारकर मंडी में बेचने के लिये आ रहा था। जिला अस्पताल के सामने चलती ट्राली में एक बदमाश चढ़ गया। उसने सोयाबीन सडक़ पर फेंकना शुुरु की वैसे ही कुछ लोगों ने देख शोर मचाया तो चालक ने ट्रेक्टर रोक दिया।
बदमाश पकड़ाने के डर से कूदकर अस्पताल परिसर में होता हुआ पीछे के रास्ते से भाग निकला।

विदित हो कि पूर्व में भी मंडी की ओर जाने वाली ट्रेक्टर-ट्रालियों से अनाज की बोरियां चोरी करने के मामले में सामने आ चुके है। कुछ साल पहले बाइक सवार होकर इस तरह की वारदात करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था, उसके बाद वारदाते थम गई थी, लेकिन एक बार फिर शनिवार को मामला सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व: महाकालेश्वर मंदिर में हुई दीपोत्सव की रिहर्सल

Sat Feb 19 , 2022
मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर तक की सुरक्षा रिहर्सल उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 5100 दीपक लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पूरे शहर में दीपकों को जलाने की रिहर्सल की। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन भी दीपकों को जलाने की […]

Breaking News