व्यापारी ने 10 हजार रुपये ज्यादा दे दिये, किसान ने तीन माह बाद लौटाए ईमानदारी की मिसाल

Badnagar imandari 19 02 22

बडऩगर,अग्निपथ। चोरी बेईमानी के लाख किस्से होते है। जिसमें चोर चोरी करना कबुल नही करता है। किन्तु जिस व्यक्ति के मन में ईमानदारी हो तो समय आने पर ईमानदारी ही भारी पड़ती है। फिर चाहे मामला जानबुझ कर हो या भुल का।

स्थानीय कृषि उपज मण्डी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें व्यापारी प्रतिनिधि ने किसान को उसकी उपज के भुगतान के साथ भुलवश अधिक भुगतान कर दिया। किन्तु किसान ने अपनी ईमानदारी बताते हुए व्यापारी प्रतिनिधि द्वारा अधिक भुगतान की गई राशी तीन माह बाद भी लौटा दी।

स्थानीय कृषि उपज मण्डी में किसान नुर मोहम्मद निवासी ग्राम उमरिया 17 नवम्बर को अपनी सोयाबीन उपज बैचने आया था। जिसे फर्म निर्मल कुमार – नवीन कुमार ने खरीदा था। बैची गई उपज सोयाबीन के भुगतान के दौरान फर्म प्रतिनिधि ने नुर मोहम्मद को भुलवश 10 हजार रूपये का भुगतान ज्यादा कर दिया था। जिसकी जानकारी व्यापारी प्रतिनिधि को नही थी, व इस बारें में व्यापारी ने भी किसान से कोई सम्पर्क नही साधा।

किन्तु नूर मोहम्मद को यह पता था। जो परिवारिक कारणों के चलते व्यस्त होने के कारण रूपये लौटाने गांव से नहीं आ पाया। तीन माह बाद शनिवार को किसान ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त व्यापारी प्रतिनिधि द्वारा अधिक भुगतान की गई 10 हजार रुपये की राशि फर्म पर जा कर व्यापारी प्रतिनिधि को मण्डी व्यापारी व कर्मचारी के समक्ष लौटाई। जिस पर किसान का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोबर धन प्लांट का लोकार्पण: देवास में स्वच्छ मित्रों व स्पर्धा के प्रतिभागियों का सम्मान किया

Sat Feb 19 , 2022
शहर में कई जगह किया प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण देवास, अग्निपथ। इन्दौर गोबर धन सीएनजी प्लांट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए लोकार्पण कार्यक्रम का शनिवार को शहर में भी विभिन्न स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान नगर निगम देवास ने शहर के सफाई मित्रों […]

Breaking News