1 मार्च से लगेगा गंगावाड़ी महाशिवरात्रि मेला

Mahidpur gangawadi mela baithak 19 02 22

विधायक ने बैठक में दिये निर्देश, मिलेगी नई सुविधाएं

महिदपुर, अग्निपथ। महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाला गंगावाड़ी मवेशी मेला आखिरकार फिर लगेगा। 1 मार्च से मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर विधायक ने जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ चर्चा कर रूपरेखा तय की।

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर महिदपुर का गंगावाडी मवेशी मेला लग रहा था, लेकिन कोरोना काल के चलते पिछले वर्ष मेले का आयोजन नहीं हो सका था। वहीं इस वर्ष भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन विधायक बहादुर सिंह चौहान के समक्ष व्यापारी वर्ग मेला लगाने को लेकर गए जिस पर विधायक द्वारा जिलाधीश से चर्चा कर मेले की स्वीकृति ली।

मेला लगाने के सम्बन्ध में शुक्रवार शाम को नगरपालिका हॉल में जनप्रतिनिधि एवं मेला व्यापारियों के साथ विधायक चौहान द्वारा बैठक ली गई। जिसमें मुख्य रूप से मेले को किस प्रकार सुविधाजनक व भव्य रूप देना इस पर चर्चा की गई। सभी ने अपने अपने सुझाव भी रखे।

इस बार ये नया

विधायक द्वारा मेले में धार्मिक भजन संध्या, कुश्ती, एवं कबड्डी जो कि विधायक कप के रूप में आयोजित की जाएगी, इसकी घोषणा की एवं मेले में अच्छी से अच्छी सुविधा साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, रोड की व्यवस्था देने के लिए नगर पालिका को आदेशित किया।

विधायक ने मेला ग्राउंड के आसपास चारों तरफ सडक़ बनाने की भी घोषणा की गई ताकि महिदपुर नगर की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो एवं बाहर से आने वाले व्यापारियों झूले, मीना बाजार, घोड़े वाले, सभी को फोन एवं पत्र के माध्यम से सूचना देने के लिए नगर पालिका को आदेशित किया।

कम दाम में बिजली

मेले में दुकानदारों को कम से कम दाम में लाइट की व्यवस्था की जाए इसके लिए विद्युत मंडल से भी चर्चा की गई। किस प्रकार व्यापारियों को बिजली की अच्छी सुविधा दे सके क्योंकि मेला व्यापारियों द्वारा ठेकेदार द्वारा मेले में अधिक मूल्य लेने की शिकायत की गई थी। मेला लगने की खबर से ही व्यापारी एवं महिदपुर नगर की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि गंगा वाड़ी मेले से कई छोटे बड़े व्यापारियों का रोजगार जुड़ा हुआ है।

मीटिंग के बाद व्यापारियों द्वारा विधायक बहादुर सिंह चौहान का आभार माना गया एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया। मीटिंग में प्रमुख रूप से, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश चंद वर्मा, सहायक उपयंत्री साहू, इंजीनियर सृष्टि गुप्ता, निधि पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन निरस्त

Sat Feb 19 , 2022
नागदा, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन-भोपाल सेक्शन के बेरछा-कालीसिंध स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन व मशीन संबंधित कार्यों के लिये 22 फरवरी को पांच घंटे मेगा ब्लॉक रहेगा। पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस(19339) ट्रेन 22 फरवरी को उज्जैन-भोपाल के बीच, भोपाल डॉ. […]

Breaking News