जिला अस्पताल मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन बन रहे दुर्घटना का कारण

स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की आवश्यकता

झाबुआ, अग्निपथ। शहर के बस स्टैण्ड से सटे जिला चिकित्सालय मार्ग पर फव्वारा चौक से लेकर विजय स्तंभ तिराहे के बीच नगरपालिका को चाहिए कि वह दो-तीन स्पीड ब्रेकर बनवाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस मार्ग पर चौवीसों घंटे आवागमन लगा रहने के साथ वाहनों की रफतार भी तेज रहती है। इस कारण अक्सर इस मार्ग पर छुटपुट वाहन दुर्घटनाएं भी पूर्व में हो चुकी है।

जिला चिकित्सालय मार्ग बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार एवं सज्जन रोड़ से जुड़ा होने के साथ इस मार्ग ही जिला चिकित्सालय, प्रसूति चिकित्सालय, ट्रामा सेंटर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं चिकित्सा कॉलोनी, चर्च कॉलानी आने-जाने का भी रास्ता है।

इसके साथ ही यह मार्ग विजय स्तंभ तिराहे से होकर हाईवे से जुड़ा होने से दिनभर बसों, जीपों, कार, लोडिंग, टाटा मेजिक वाहन, ऑटो रिक्शा, ट्रेक्टर आदि भी दिन-भर आते रहते है। दो पहिया वाहन एवं राहगीर तो सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन आना-जाना करते है। मार्गों के दोनो आरे दुकानों भी होने से यह मार्ग अति-व्यस्ततम मार्ग की श्रेणी में आता है।

वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर जरूरी

पूर्व में इस मार्ग पर कुछ छुटपुट दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। जाम लगने से अक्सर वाहन चालकों के बीच विवाद भी होते है। इस मार्ग पर जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार होने से 108 एंबुलेंस, शव वाहन, जननी एक्सप्रेस वाहन आदि की भी रफतार तेज रहती है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो, उससे पूर्व नगरपालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देकर जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार एक स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ मार्ग के दोनो ओर थोड़ी-थोड़ी पर 2 अन्य ब्रेकर भी बनवाए, ताकि भविष्य में होने वाले कोई अप्रिय हादसे को टाला जा सके। इस संबंध में नगरपालिका सीएमओ एलएस डोडिया से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मार्ग का अवलोकन कर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिव नवरात्रि महोत्सव आज से: दूल्हा बनेंगे बाबा महाकाल, 9 दिन तक विशेष श्रृंगार

Sun Feb 20 , 2022
नौंवे दिन महाशिवरात्रि पर्व पर 11 लाख दीपों से जगमग होगी महाकाल की नगरी उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की नगरी में 9 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत 21 फरवरी से हो रही है। बाबा महाकाल आज से दूल्हा बनेंगे। उनको हल्दी चढ़ाई जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि पर्व […]

Breaking News