बालसंप्रेषण गृह से भागा चौथा आरोपी देवास से गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। मालनवासा क्षेत्र में बने बाल संप्रेषण गृह से शुक्रवार की रात फरार हुए 3 बाल अपराधियों में से एक और को पुलिस ने देवास से गिरफ्त में ले लिया है, फरार हुए दो बाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इनके 3 साथी शनिवार तडक़े ही पकड़ लिए गए थे। नागझिरी थाने में सभी 6 बाल अपराधियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व चौकीदार पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

शुक्रवार रात को बाल संप्रेषण गृह में बंद 6 बाल अपराधियों ने शौच जाने के बहाने चौकीदार दिनेश धान को अपने पास बुलाया और उसकी आंख में मिर्च झोंककर उससे चाबी छीन ली। चौकीदार संभलता तब तक बाल अपराधियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और संप्रेषण गृह के मुख्य द्वार का ताला खोलकर भाग निकले।

चौकीदार की सूचना के बाद देर रात ही पुलिस ने इनकी तलाश आरंभ कर दी थी। शनिवार तडक़े 3 बाल अपराधी देवासरोड से गिरफ्त में ले लिए गए जबकि इनके 3 साथियों की तलाश जारी थी। नागझिरी थाना प्रभारी विक्रम इवने के मुताबिक भागने वाले सभी 6 बाल अपराधी देवास से उज्जैन लाए गए थे।

3 फरार बाल अपराधियों की तलाश के लिए देवास में दल भेजा गया था। देर रात एक को देवास से गिरफ्त में ले लिया गया जबकि दो अब भी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी मायके गई तो वहां से अपनी बहन को लाकर भाई करता रहा बलात्कार

Sun Feb 20 , 2022
आटा-साटा प्रथा का वीभत्स रूप: छोटे भाई ने भांजे को मार डाला मंदसौर। ये दरिंदे भाई नहीं हो सकते, लेकिन एक मां से जन्म लेने के कारण इनका रिश्ता यही है। बड़ा भाई अपनी बहन से लगातार रेप करता रहा। उसने आटा-साटा में शादी के बाद अपनी पत्नी के मायके […]

Breaking News