महिला की हत्या के बाद उभरा आक्रोश, हाईवे पर चक्का जाम

हाईवे पर चक्का जाम करते ग्रामीण

आरोपियों को गिरफ्तार कर मकान तोडऩे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

शाजापुर, अग्निपथ। महिला की हत्या कर शव फेंक देने के मामले में आक्रोशित ग्रामीण और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने हाईवे के टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व उनके मकान तोडऩे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सात दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि ग्राम कनारदी में शनिवार शाम को महिला की पत्थर से कूचल कर हत्या कर देने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद रविवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी के पदाधिकारी रोजवास टोल प्लाजा पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों का आरोप था कि आरोपियों ने दलित महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी पत्थर से कूचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। इधर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मक्सी और लालघाटी शाजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ।

वाहनों की लगी लंबी कतार

घंटों चले प्रदर्शन के कारण आगरा-मुंबई राजमार्ग पर सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि मृतिका के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही सात दिनों में दोषियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और गुंडा एक्ट के तहत दोषियों के मकान तोड़े जाएंगे। इस आश्वासन के बाद आक्रोशित परिजन, ग्रामीण और भीम आर्मी के पदाधिकारी शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया।

यह भी पढ़ेंः कथा सुनने घर से निकली महिला की जंगल से मिली लाश

Next Post

रुनिजा में अवैध रूप से गांजे का कारोबार; होटल संचालक माल सहित पुलिस गिरफ्त में

Sun Feb 20 , 2022
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। चाय की होटल चलाने वाले एक व्यक्ति के यहां अवैध रूप से रखा 950 ग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भाटपचलाना थाना प्रभारी संजय वर्मा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस […]