संसद पर आतंकी हमले की 19वीं बरसी, PM मोदी बोले- उस दिन को देश कभी नहीं भूलेगा

नई दिल्ली। संसद भवन पर आतंकी हमले की 19वीं बरसी पर रविवार को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला के साथ कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। संसद भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में सभी ने शहीदों की तस्वीरों पर फूल चढ़ाए।

इस दौरान राज्यसभा के डिप्टी चेयरपर्सन हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, राजीव शुक्ला और समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

इससे पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि देश उन बहादुर शहीदों को याद करता है जिन्होंने 2001 में संसद का बचाव करते हुए खुद को न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करते वक्त हमें आतंकी ताकतों को हराने का संकल्प और मजबूत करना है।

वहीं, PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेगा। हम उन लोगों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। भारत हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा।

19 साल पहले हुआ था आतंकी हमला

19 साल पहले 13 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद परिसर पर हमला कर दिया था। इसमें दिल्ली पुलिस के पांच जवान, CRPF की एक महिला सिपाही राज्यसभा के 2 कर्मचारी और एक माली ने जान गंवाई थी। एक फोटो जर्नलिस्ट की भी मौत हुई थी। जवाबी कार्रवाई में सिक्योरिटी फोर्स ने सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई संसद पर सरकार की घेराबंदी:कमल हासन का मोदी से सवाल- कोरोना से लोगों की नौकरियां जा रहीं, ऐसे में नई संसद की क्या जरूरत?

Sun Dec 13 , 2020
नई दिल्ली। नए संसद भवन के भूमिपूजन के 2 दिन बाद तमिल एक्टर-डायरेक्टर कमल हासन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश कोरोना से जूझ रहा है। महामारी की वजह से लोगों की नौकरियां जा रही हैं, ऐसे में नए संसद भवन की क्या जरूरत? प्रधानमंत्री […]

Breaking News