गुजरात के परिवार की कार को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

दुर्घटना ग्रस्त कार में फंसी मृतक आफरिन।

पति और तीन बच्चे घायल, उप्र में भाई की शादी से गुजरात लौट रहा था परिवार

बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन-बडऩगर मार्ग पर मंगलवार तडक़े कार सवार होटल कारोबारी का परिवार सडक़ हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन ने गुजरात के परिवार की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति व तीन बच्चे घायल हैं।

मृतक आफरीन
मृतक आफरीन

हादसा सातवां मिल बस स्टैंड खरसौद खुर्द के समीप हुआ। पुलिस के मुताबिक अंकलेश्वर (गुजरात) निवासी गुरफान पिता साबिर खान पैतृक गांव उत्तरप्रदेश ग्राम चकफूल, बलिया से भाई के विवाह से लौट रहे थे। सोमवार को रात अधिक हो जाने पर परिवार उज्जैन में एक होटल में रुक गया।

यहां से मंगलवार तडक़े अंकलेश्वर के लिए निकले। तभी सुबह करीब 6 बजे बडऩगर-उज्जैन मार्ग पर सातवां मिल बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ के दूसरे किनारे जाकर एक पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में गुरफान की पत्नी आफरीन खातून (31) की मौत हो गई। वहीं, गुरफान सहित बेटा फारूख (12), सरफराज (4) एवं बेटी साजिदा (7) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाला। वहीं कार में फंसी आफरीन को कार का दरवाजा तोड़ कर पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला।

गंभीर घायल गुरफान व तीनों बच्चों को 108 एम्बुलेंस से पायलट मनोज थिरोडा एवं ईएमटी बबलू यादव शासकीय चिकित्सालय बडऩगर ले गए। जहां से गुरफान को हाथ, पैर, कंधा एवं रीड की हड्डी में फ्रैक्चर होने पर उज्जैन रेफर कर दिया गया।

परिजनों का इंतजार करती रही पुलिस

इंगोरिया पुलिस मृतका आफरीन के पोस्टमार्टम करवाने के लिए सुबह से परिजनों का इंतजार करती रही। परिजन अंकलेश्वर से शाम को बडऩगर पहुंचे जिसके बाद पीएम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया गया ।

आए दिन होते है हादसे

Badnagar road sadak kharab 22 02 22
अंधा मोड़ और सड़क किनारे गड्ढा बनता है हादसे का कारण।

उक्त स्थान जहा हादसा हुआ वहाँ अंधा मोड़ होकर ब्लैक स्पॉट है। जहाँ आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते रहते है। सडक़ के दोनों ओर साइड एक-एक फिट गहरी हो गई जिससे वाहन क्रासिंग के दौरान नीचे उतर जाते है और वापस सडक़ पर वाहन चढ़ाने में असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। और काल का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीण धारासिंह भाटी ,घनश्याम गौतम, पिंटू भाईजी आदि ने मांग की कि है कि जल्द से जल्द सडक़ की दोनों साईड ठीक की जाए जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीआरएम पहुंचे तराना रोड रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने बताई समस्याएं

Tue Feb 22 , 2022
कायथा, अग्निपथ। रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) पुनित गुप्ता गत दिनों तराना रोड रेलवे स्टेशन (सुमराखेड़ा) पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। करीब 30 मिनट वहां पर रुके गुप्ता ने स्टेशन का निरीक्षण कर ट्रेनों के स्टॉपेज, कितनी टिकट जारी होती है आदि की जानकारी जानकारी स्टेशन अधीक्षक (एसएस) से […]

Breaking News