बकरी चराने वाले ने रोकी ट्रेन दुर्घटना

डीआरएम ने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा-गोधरा रेलखंड पर बकरी चराने वाले एक शख्स ने रेल दुर्घटना रोकने में अहम भूमिका अदा की। इस शख्स का योगदान सामने आया तो डीआरएम विनीत गुप्ता ने उसे खुद अपने कार्यालय बुलाया, सम्मानित किया और 5 हजार रूपए का ईनाम भी दिया।

यह वाकया 21 फरवरी का है। नागदा-गोधरा रेल खंड पर मंगल महूड़ी और ऊसरा स्टेशन के बीच रेल पटरियों के किनारे पर बकरिया चरा रहे ग्रामीण राकेश बारिया ने रेल पटरियों पर तेज आवाज सुनी। पटरियों के पास जाकर उसने देखा कि उनमें क्रेक आ गया था। इसी बीच पटरियों पर एक गुड्स ट्रेन आ रही थी। राकेश बारिया ने अपने पास के लाल कपड़े को लेकर दौड़ लगा दी।

लाल कपड़े का सिग्नल देखकर गुड्स ड्राइवर ने समय रहते ट्रेन का ब्रेक लगा दिया। पायलेट और सहायक पायलेट ने राकेश बारिया द्वारा बताई गई जगह का निरीक्षण किया और इसके बाद कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। गुड्स ट्रेन यदि तेज रफ्तार पर होती तो यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ग्रामीण राकेश बारिया की सूझबूझ की वजह से यह दुर्घटना टाली जा सकी। राकेश बारिया की सूझबूझ की जानकारी सामने आने के बाद बुधवार को डीआरएम वीनित गुप्ता ने उसे रतलाम स्थित अपने कार्यालय पर आमंत्रित किया और उसका सम्मान कर 5 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंधक बनाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed Feb 23 , 2022
22 दिनों से थी कैद में, भाई थाने लेकर पहुंचा उज्जैन, अग्निपथ। शादी का झांसा देकर एक युवक महिला को अपने साथ इंदौर से लाया और बंधक बनाकर अपने रिश्तेदारों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। महिला के भाई को पता चला तो बहन का छुड़ाकर नानाखेड़ा थाने पहुंचा। नानाखेड़ा […]

Breaking News