बंधक बनाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

22 दिनों से थी कैद में, भाई थाने लेकर पहुंचा

उज्जैन, अग्निपथ। शादी का झांसा देकर एक युवक महिला को अपने साथ इंदौर से लाया और बंधक बनाकर अपने रिश्तेदारों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। महिला के भाई को पता चला तो बहन का छुड़ाकर नानाखेड़ा थाने पहुंचा।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर के न्यू गायत्रीनगर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला को उसके बेटे का दोस्त राकेश प्रजापत नवाखेड़ा शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया था। 2 फरवरी से उसने महिला को बंधक बना रखा था। इस दौरान अपने चचेरे भाई मोहन प्रजापत और जीजा केवल उर्फ कालू के साथ मिलकर दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार शाम महिला के भाई को पता चला कि उसकी बहन को कैद कर रखा गया है, तो वह नवाखेड़ा पहुंचा और बहन का छुड़ाया।

बहन ने अपने साथ गलत काम होने की बात भाई को बताई तो वह थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर रात तीनों दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया और रात में ही दबिश देकर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला पति से अलग रहती है। राकेश का इंदौर आना-जाना था, इस दौरान वह महिला के बड़े बेटे का दोस्त बना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूजा के नाम से बिक रहा था नकली घी

Wed Feb 23 , 2022
खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने की कार्यवाही उज्जैन, अग्निपथ। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने बुधवार को सूरज नगर की एक एजेंसी पर छापामार कार्यवाही कर 67 लीटर नकली घी बरामद किया है। नंदादीप पूजा घी के नाम से बाजार में बेचे जा रहे नकली घी को एजेंसी संचालक […]
Nakli ghee 23 02 22

Breaking News