बेटी की शादी में बारातियों को हेलमेट गिफ्ट

nalkheda helmet gift

दुर्घटना में हेलमेट ने ही बचाई थी पिता की जान इस कारण आया विचार

नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम लसुल्डिया केलवा में एक व्यक्ति ने सडक़ सुरक्षा का संदेश देते अनोखी पहल करते हुए दुर्घटना में हेलमेट लगा होने से अपनी जान बचने पर बारात की विदाई में बारातियों को हेलमेट भेंट किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम लसूल्डिया केलवा में गत दिनों ठाकुर गोकुलसिंह सोनगरा के सुपुत्र कुंवर राजेंद्रसिंह सोनगरा की सुपुत्री बुलबुलकुंवर का विवाह समारोह था जिसमें बारात की विदाई में बारातियों को हेलमेट भेंट किए गए। राजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर 2021 को अकोदिया और शजालपुर के बीच मेरा एक्सीडेंट हो गया था सिर पर हेलमेट लगा होने से मुझे सिर में कोई चोट नहीं आई सिर्फ हाथ में फैक्चर हो गया था।

इस प्रकार हेलमेट के कारण दुर्घटना में मेरी जान बच गई थी इसी से प्रेरित होकर मेरी बेटी के विवाह समारोह में बारात विदाई के समय बारातियों को हेलमेट भेंट किए गए। राजेंद्र सिंह और उनके परिवार द्वारा किए गए इस प्रेरित कार्य कि पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। वही राजेंद्रसिंह द्वारा बारातियों को हेलमेट बैठकर सडक़ सुरक्षा का संदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागदा-बीना 14 मार्च और कोटा-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन 8 मार्च तक निरस्त रहेगी

Thu Feb 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। रेल यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। बीना-कोटा रेल लाइन के दोहरीकरण के तहत भोपाल मंडल की ओर, रेहटवास, पिपरईगांव और कोटा मण्डल के बारां, सुंदलक एवं बिजोरा स्टेशनों पर 23 फरवरी से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त […]

Breaking News