मंगल का मकर में प्रवेश कल: शेयर मार्केट स्टैंड करेगा, सोना-चांदी में बढ़ोत्तरी

मंगल, बुध, शुक्र, शनि का चतुर्ग्रही योग बनेगा

उज्जैन, अग्निपथ। ग्रह गोचर की गणना के अनुसार देखे तो 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि पर मंगल का मकर में प्रवेश होगा। मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही पहले से विद्यमान बुध शुक्र शनि से इनका संयुक्त अनुक्रम बनेगा। चार ग्रहों की मकर राशि पर युति अलग-अलग प्रकार के प्रभाव छोड़ेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बावाला ने बताया कि मंगल ग्रह जिस समय राशि का परिवर्तन करेगा उस समय की स्थिति से केंद्र की गणना करें तो मकर राशि पर शुक्र शनि मंगल का अलग-अलग प्रकार का संयोग बनेगा। गणना से देखें तो शुक्र का केंद्र योग जो कि वर्गोत्तम की श्रेणी में आता है, तथा मंगल का रूचक योग जो पंच महापुरुष योग की श्रेणी में आता है और शनि का शश योग यह भी पंच महापुरुष योग की श्रेणी में आता है यह दो महा योग बनेंगे।

40 दिन के इस प्रकार का संयोग भारतीय

अर्थव्यवस्था के अंतर्गत आने वाले शेयर बाजार, सोना चांदी, तेल तिलहन, धान आदि पर रहेगा। यह कहा जा सकता है कि शेयर मार्केट स्टैंड करेगा। सोना चांदी में बढ़ोतरी भी संभव है साथ ही खड़े धान के भाव में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीवीआईपी अंदर, आम आदमी बाहर

Thu Feb 24 , 2022
मंत्रियों के कारण महाकाल मंदिर में बेरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को डेढ़ घंटे रोका उज्जैन, अग्निपथ। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। लेकिन तय शेड्यूल से लेट होने के कारण वह भोग आरती में शामिल नहीं हो सके। […]

Breaking News