अवंतिपुरा में दिनदहाड़े चोरों ने तोड़ा मकान का ताला

उज्जैन, अग्निपथ। गुजरात गये परिवार के मकान का गुरुवार दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़ दिया। नाती दोपहर में घर पहुंचा तो वारदात की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच में लिया है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अवंतिपुरा में रहने वाला जैन परिवार 2 दिनों से गुजरात गया हुआ है। रात में परिवार की बेटी दिप्ती पति रितेश जैन निवासी नयापुरा माता-पिता के घर अवंतिपुरा आई थी, उस समय तक सब ठीक था। गुरुवार दोपहर में नाती घर पहुंचा तो उसने ताला टूटा देखा। मां दिप्ती को नाना के घर में चोरी होने की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये है। चोरों ने मेन गेट पर लगा ताला तोड़ा है। वारदात सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हुई है। पुलिस ने दिनदहाड़े हुई वारदात का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये हंै। मामले में दिप्ती जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। परिजनों के आने पर चोरी गये सामान का पता लग पायेगा।

रात में भी हुई वारदात

चोरों ने बुधवार-गुरुवार रात महानंदानगर में वारदात को अंजाम दिया। बेटे का इलाज करने गुजरात गई आरती पति सुनील कुमार सक्सेना गुुरुवार सुबह लौटकर आई तो ताला टूटा हुआ था। चोरों ने चांदी के सिक्के, पायल और 10, 20, 50 के नोटो की गड्डी चोरी कर ली थी। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरती सक्सेना की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगल का मकर में प्रवेश कल: शेयर मार्केट स्टैंड करेगा, सोना-चांदी में बढ़ोत्तरी

Thu Feb 24 , 2022
मंगल, बुध, शुक्र, शनि का चतुर्ग्रही योग बनेगा उज्जैन, अग्निपथ। ग्रह गोचर की गणना के अनुसार देखे तो 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि पर मंगल का मकर में प्रवेश होगा। मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही पहले से विद्यमान बुध शुक्र शनि से इनका संयुक्त अनुक्रम […]

Breaking News