वीवीआईपी अंदर, आम आदमी बाहर

मंत्रियों के कारण महाकाल मंदिर में बेरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को डेढ़ घंटे रोका

उज्जैन, अग्निपथ। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। लेकिन तय शेड्यूल से लेट होने के कारण वह भोग आरती में शामिल नहीं हो सके। केन्द्रीय मंत्री का कारकेड पहुंचने से डेढ़ घंटे पहले ही श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इनके पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने भी भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का प्रोटोकाल 12.17 मिनट का था। लेकिन इंदौर से देर से निकलने के कारण उनको उज्जैन पहुंचने में देर हो गई थी। उनको दोपहर 12.45 बजे होने वाली भोग आरती में शामिल होना था। लेकिन वह लेट हो गए। करीब 2 बजे गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान ने गर्भगृह में जाकर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री द्वारा महाकालेश्वर मन्दिर की ओर से गडकरी का शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

इस दौरान प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुरसिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, सतीश मालवीय, ओम जैन, विशाल राजौरिया, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, सीएसपी पल्लवी शुक्ला मौजूद थे।

महानिर्वाणी अखाड़े मे किया भोजन

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान सहित अन्य अधिकारी महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे। यहां पर महंत विनीत गिरी ने उनका स्वागत सम्मान किया। यहां पर उन्होंने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर महंत लाल बाबा सहित अखाड़े के अन्य साधु संतों ने भी उनकी अगवानी की।

डेढ़ घंटे तक परेशान होते रहे श्रद्धालु

महाकालेश्वर मंदिर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दोपहर डेढ़ बजे के लगभग हरसिद्धि मंदिर का बेरिकेड और महाकाल प्री प्रेड बूथ के सामने बेरिकेडिंग कर दी गई थी। जैसे ही कारकेड रुका तुरंत बेरिकेड लगा दिए गए। दोनों ओर ढेरों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए खड़े रहे। इस दौरान वीआईपी प्रोटोकाल भी बंद कर दिया गया था। वहीं जूना महाकाल जाने वाले रास्ते को भी बेरिकेड्स के माध्यम से बंद कर दिया गया था। क्योंकि वीवीआईपी मूवमेंट महानिर्वाणी अखाड़े में होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान महाकाल की नगरी में दीपोत्सव पर अद्भुत छटा होगी

Thu Feb 24 , 2022
त्रिवेणी संग्रहालय में पॉवर प्रजेन्टेशन से मुख्यमंत्री को दी जानकारी उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन करने से पूर्व त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचे। त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भव्य रूप में मनाये जाने वाले […]

Breaking News