आयुर्वेद जूनियर डॉक्टर्स ने टॉवर चौक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

ayurved doctors protest ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आयुर्वेद जूनियर डॉक्टर्स ने टॉवर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हाथों में तख्तियां लिये टॉवर चौक पर खड़े जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक सरकार शिष्यवृत्ति, आयुष यूनिवर्सिटी को अलग करने, आत्यायिक चिकित्सा अधिकार एवं नए पद सृजित नियमानुसार नही करती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी एवं जूनियर डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी एवं सेवाओं को पूरी तरह से बंद रखेंगे।

‘वादों की बौछार है, कोरोना योध्दा लाचार हैं, शिष्यवृत्ति नहीं बढ़ रही मजे में सरकार है,’ समझो ना हमको कमजोर, दिल्ली तक अब होगा शोर, ‘सेम प्रोफेशन देन व्हाय नॉट सेम स्टायफंड’, इस तरह के नारे लिखी तख्तियां लहराते जूनियर डॉक्टर्स ने टॉवर चौक पर प्रदर्शन किया। डॉ. लोकेंद्र यादव ने बताय कि प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, बुरहानपुर, इंदौर स्थित 6 शा. आयुर्वेद महाविद्यालयों में छात्र अपनी पांच सूत्रिय मांगो को लेकर चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं उसी कड़ी में टावर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

आयुर्वेद के जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि आयुर्वेद इंटर्न, गृह चिकित्सक एवं स्नातकोत्तर छात्रों की शिष्यावृत्ती, मानदेय एलोपैथी के इंटर्न, जूनियर रेसिडेंट एवं स्नातकोत्तर छात्रों के समतुल्य कर वार्षिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाए। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से आयुष शाखा को पृथक कर भोपाल स्थानान्तरित किया जावे एवं निकट भविष्य मे पृथक रुप से आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाए।

लोक सेवा आयोग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रतिवर्ष निकाली जाए एवं इस वर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा से संविदा कर्मियों को दिया जाने वाला 15 प्रतिशत अंक को हटाया जाए। जनसंकल्प 2013 मे घोषित 1000 आयुष औषधालयों को शीघ्र ही खोला जाए। आयुर्वेद छात्रों को भी सशर्त आत्यायिक चिकित्सा का अधिकार मिले। प्रदर्शन के दौरान कोई भी छात्र कक्षाओं में नहीं जा रहे है, इंटर्न, एवं जूनियर डॉक्टर्स ने भी अपना काम बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तथाकथित पत्रकारों ने महिला से नकदी-मंगलसूत्र छीना, 5 लाख भी मांगे

Fri Feb 25 , 2022
घर में अनैतिक काम होने का दावा कर ब्लेकमेलिंग का मामला उज्जैन, अग्निपथ। शहर के चार तथाकथित पत्रकारों ने एक महिला का मंगलसूत्र, नकदी और मोबाइल छुड़ाने के बाद 5 लाख की डिमांड की। गिरोह में एक महिला भी शामिल है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस […]

Breaking News