नाबालिग बेटी को बेचने वाला पिता व खरीदार पति गिरफ्तार

चार लाख रुपए लेकर करवा दी थी शादी, एक महिला की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। नीलगंगा पुलिस ने एक नाबालिग की रिपोर्ट पर उसके पिता, कथित पति व महिला को रविवार को गिरफ्त में लिया है। मामले में पुलिस को एक और महिला की तलाश है। किशोरी का आरोप है कि पिता ने दोनों महिलाओं के साथ मिलकर उसका चार लाख रुपए में सौदा कर 18 दिन पहले राजस्थान में शादी करवा दी थी।

प्रकाश नगर निवासी 16 वर्षीय शनिवार को नीलगंगा थाने पहुंची। बताया कि 25 नवंबर को पिता मदनलाल मरमट आंटी संगीता व खुश्बू ने राजस्थान के भोरवाड़ा गांव में जबरन संजय कलाल को उसे चार लाख रुपए में बेचकर शादी करवा दी। संजय खरीदने का हवाला देते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बहन की शादी के बहाना बनाने पर संजय उसे कुछ दिन के लिए छोडक़र गया तो वह थाने आ सकी।

किशोरी की व्यथा सुनने के बाद टीआई रवींद्र यादव ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। रविवार को पुलिस ने मदन, संजय व एक महिला को गिरफ्त में ले लिया। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को अब प्रकरण में फरार एक ओर महिला की तलाश है।

पिता बोले थे दूसरी शादी करवा देंगे

पीडि़ता ने बताया कि राजस्थान में शादी करवाते देख उसने अपनी उम्र का हवाला देते हुए विरोध किया। पिता ने उसे बताया कि चार लाख रुपए ले लिए हैं शादी करना पड़ेगी। लेकिन कुछ दिन बाद दूसरी शादी करवा देंगे। घटना का पता चलने पर मां उसका साथ दे रही है। जानकारी के बाद पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के हवाले कर दिया।

बेटी का सौदा कर उसकी शादी करवाने के मामले में पिता-पति व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी महिला की तलाश कर रहे है।  -रवींंद्र यादव,टीआई नीलगंगा थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीन पटाखे के लिए सख्ती जरूरी..!

Sun Dec 13 , 2020
राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने इस बार आतिशबाजी पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिन शहरों की हवा पिछली दिवाली पर खराब थी, ज्यादा प्रदूषण था, वहां आतिशबाजी नहीं होगी। जहां प्रदूषण नियंत्रित है, वहां प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन आतिशबाजी पर निर्णय लेंगे। क्योंकि देश में कोरोना संक्रमण […]

Breaking News