चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति ने 5100 दीप प्रज्जवलित किये

उज्जैन, अग्निपथ। श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा महाशिवरात्रि महापर्व पर चामुंडा माता चौराहो पर भव्य दीपदान उत्सव मनाया। माता के मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित कर भक्तों ने मंदिर में दीप जलाए तथा उज्जैन में बने विश्व कीर्तिमान में अपना योगदान दिया।

श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के संयोजक पं. शरद चौबे एवं पुजारी पं. सुनील चौबे ने बताया कि 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर समिति द्वारा मंदिर एवं संपूर्ण चौराहे पर विद्युत सज्जा की गई एवं 5100 दीप प्रज्जवलित किये गए। इस भव्य आयोजन में समिति के 100 सक्रिय सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

महाशिवरात्रि पर्व पर शाम 7.30 बजे मां चामुंडा देवी की भव्य संगीतमय आरती की गई एवं रात्रि 8 बजे फरियाली खिचड़ी का वितरण भक्त समिति द्वारा किया गया। इस आयोजन में राजेन्द्र शाह, रमेश टेमनिया, देवेन्द्र दाभाड़े, निखिल चौबे, वेदांत चौबे, पंकज सूर्यवंशी, संदीप परमार, कमल देवड़ा, कमलसिंह ठाकुर, अश्विन नरूला, दुष्यंत आर्य, गुड्डू भदौरिया, संतोष सोलंकी, विजय खत्री, अक्षत यादव, बंटू यादव, रोशन यादव, रविन्द्र शर्मा, रमाशंकर जायसवाल, श्याम धनवानी, ऋषि पटेरिया, विनोद कश्यप, सुनील नागर, पंकज राठौर, अनिल मिश्रा, दुर्गेशसिंह जोधा, जगन्नाथ मरमट, रोहित डगोरिया, अर्जुनसिंह राठौड़, सतीश शर्मा, बब्बू भैया, राजेश कहार, राहुल गोयल, विजय गेहलोत, गोपाल चौहान, अंकित मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, महेश शर्मा, संजीव अग्रवाल, तरुण सिसोदिया, दिलीप सोलंकी, राहुल मारू, अंशुल नाहर, विशाल सिनोरिया आदि मौजूद रहे।

दीपकों से जगमगाया गुमानदेव हनुमानजी का दरबार

पीपलीनाका रोड स्थित अति प्राचीन विश्व के एक मात्र अष्ट चिरंजीवी बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर पर महा शिवरात्री के पावन पर्व पर 21000 दीपक लगाए गए।

पुजारी पं चंदन गुरु ने बताया कि ज्यो. पं. श्यामनारायण व्यास की पावन स्मृति में बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर प्रांगण में 21000 दीपक लगाए गए। साथ ही इस अवसर पर मंदिर प्रांगण स्थित श्री सिद्धेश्वर महामंगलेश्वर महादेव का पं. राम शुक्ल के आचर्यत्व 11 विद्वानों द्वारा पंचामृत पुजन एवं नमक चमक द्वारा लघुरुद्राअभिषेक किया गया।

महाशिवरात्री के पावन पर्व पर बाबा गुमानदेव हनुमानजी महाराज का मन मोहक शृंगार किया गया। रात्रि 8 बजे महाआरती की गई दीपकों के प्रकाश से सम्पूर्ण मंदिर परिसर की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीता प्रचारक गितानंद महाराज, देवदत्त शर्मा, पं सुरेंद्र चतुर्वेदी. पं. दिनेश रावल, पं. चैतन्य व्यास, जितेंद्र जाट, लोकेंद्र मोरियाँ, कैलाश जाट, वासुदेव रावल, हेमंत जोशी, पं जितेंद्र दवे, अक्षत जोशी, अभिनव जोशी आदि शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Next Post

माधव कॉलेज में मातृभाषा पखवाड़े में हुआ विशिष्ट व्याख्यान

Wed Mar 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं माधव महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में माधव महाविद्यालय में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के संचालक अशोक कड़ेल ने कहा कि भाषा संस्कृति की संवाहक होती है। भाषा का विकास परिवार […]