चोरों ने बिजली ट्रांसफर क्षतिग्रस्त कर चुराया आइल

पोलाय कला, अग्निपथ। पुलिस की चौकसी के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसानों के कृषि यंत्र व बिजली ट्रांसफार्मर से छेड़छड़, उनसे तार निकालना आई निकालना जैसी घटनाएं आम है। हाल ही में रघुनाथ पुरा में बदमाशों ने बिजली के दो ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उनके अंदर से आइल चुरा ले गए।

बदमाशों ने मंगलवार रात प्रहलाद पिता हजारीलाल एवं मनोहर पिता घासीराम के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। किसानों ने घटना की सूचना विद्युत वितरण कंपनी एवं पुलिस चौकी पोलाय कलां को दी है। किसानों ने बताया कि हमारे खेत में प्याज व लहसुन की फसल लगी हुई है। जिसमें पानी की सख्त जरूरत है।

बदमाशों ने ट्रांसफॉमर आइल चोरी करने के साथ ही उसकी बुसिंग तोड़ दी और मेने लाइन से जुड़े तार भी तोड़ दिए। इस कारण हमारे यहां बिजली सप्लाई बंद है। जिससे हमारी फसल खराब होने की आशंका है। यदि बिजली विभाग ने समय पर ट्रांसफार्मर की समस्या हल नहीं की तो काफी नुकसान हो सकता है। बिजली विभाग से भी जल्दी से जल्दी ट्रांसफर बदलने विद्युत सप्लाई चालू करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

40 से साल से नहीं मिल रहा नलजल योजना का लाभ, 2 किमी दूर से पानी लाते हैं ग्रामीण

Wed Mar 2 , 2022
कायथा, (दिनेश शर्मा) अग्निपथ। गांव के लोगों की प्यास बुझाने के लिए 40 साल पहले बनाई नल जल योजना से आज तक लोगों को फायदा नहीं हुआ है। गांव के कई हिस्सों के रहवासी अब भी दो किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कायथा वासियों का दर्द वास्तव […]

Breaking News