बेरछा-रंथभँवर सीमेंटेड सडक़ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी काम अधूरा

बेरछा, अग्निपथ। बेरछा-रंथभंवर सीमेंट-कांक्रीट (सीसी) सडक़ निर्माण कार्य एक पखवाड़े से बंद पड़ा हुआ है। रहवासी क्षेत्र में कच्ची सडक़ पर पानी का छिडक़ाव नहीं होने से राहगीर व रहवासी खासे परेशान हो रहे हैं।

शाजापुर जिला कलेक्टर दिनेश जैन 28 जनवरी को बेरछा पहुंचे थे। वहां रहवासियों ने बेरछा-रंथभँवर मार्ग के निर्माण में हो रही लेतलाली से अवगत कराया था। जैन ने तत्काल सडक़ निर्माण प्रारम्भ करने के आदेश दिए थे। निर्माण एजेंसी ने औपचारिकता पूरी करते हुए सिर्फ दिखावे हेतु कार्य प्रारम्भ किया और व्यवस्था सुधारने की बजाए बिगाड़ दी गई। निर्माण कंपनी द्वारा रास्ते पर चूरी ओर गिट्टी डाली गई है। जिस पर बाइक सवार आये दिन गिर पड़ कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

गौरतलब है कि सीसी सडक़ निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय रहवासी महिलाओं ने एकजुट हो कर मुख्य सुंदरसी तिराहे पर प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया था।

नागरिकों के अनुसार निर्माण कार्य में हो रही देरी ओर उड़ते धूल के गुबार से आमजनों ओर रहवासी बीमार हो रहे है। जिसके चलते रोष है। स्थानीय रहवासी राहुल जैन, संदीप राणा, फिरोज खान, धर्मेश टेलर, मनीष टेलर सहित एक दर्जन से अधिक पीडि़त रहवासियों को सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ रहा है।

इसके बाद भी आमजनों की पीड़ा को समझने वाला कोई नही है। सडक़ निर्माण एजेंसी की ऐसी ही मनमानी का यह आलम रहा तो आगामी दिनों में रहवासी फिर से सडक़ पर उतरेंगे और न्यायालय की शरण ले सकते हैं।

इनका कहना

निर्माण एजेंसी की मशीन खराब हो जाने से कार्य बाधित हुआ है। एजेंसी को निर्देश दिए हैं। तीन दिनों में कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
– हर्षवर्धन सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकुर अभियान: दो दिन में लगाये 500 पौधे

Fri Mar 4 , 2022
बदनावर, अग्निपथ। नगर परिषद बदनावर के द्वारा वृक्षारोपण के प्रति सजगता का ही परिणाम है की नगर परिषद के द्वारा नगर के फिल्टर प्लांट के समीप कुछ समय पूर्व लगाए गए पौधे आज पूरी तरह जीवित होकर वे बड़े हो रहे है, नीम के पौधों ने अब आकार लेना शुरू […]

Breaking News