आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को काटा

Dog bites girl ujjain 04 03 22

महाकाल क्षेत्र की घटना, छोटे बच्चों को बना रहे निशाना

उज्जैन। शहरभर में इन दिनों आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। यह आवारा श्वान अब छोटे छोटे बच्चों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। नगरनिगम इन श्वानों की नसबंदी कर अपना काम पूरा होने का दावा कर रही है।

शुक्रवार की शाम 7.30 बजे के लगभग महाकाल थाने के पीछे की गली में दो 7-8 साल की कहार समाज की दो बच्चियां गुजर रही थीं। इतने में पुरुषोत्तम सोनी बिल्डिंग में पल रहे 5 से 6 श्वानों ने उनको घेर लिया। एक बच्ची तो किसी तरह से दौड़ लगाकर भाग गई। लेकिन दूसरी बच्ची को श्वानों ने घेरकर काट लिया।

इस दौरान एक व्यवसाई बीच में आ गया और उसने उस बच्ची को अधिक घायल होने से बचा लिया। यह एक घटना नहीं है। अमूमन हर गली मोहल्लों में आवारा श्वान वाहन चालकों के पीछे दौडक़र काटने का प्रयास कर रहे हैं।

रात्रि में वाहन चालक परेशान

शहर के हर गली मोहल्लों में ढेरों आवार श्वान रात्रि के समय सडक़ों पर विचरण करते रहते हैं। वाहन चालक यदि निकलने का प्रयास करता है तो उसके पीछे दौडक़र काटने का प्रयास करते हैं। शहर के चौराहों पर भी बड़ी संख्या में आवारा श्वान झुंड बनाकर विचरण करते रहते हैं। रात्रि के समय इनके पास से निकलना खतरा भरा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा

Fri Mar 4 , 2022
ग्वालियर गये आरक्षक के मकान में चोरी, ढाई लाख का माल ले गए उज्जैन, अग्निपथ। 32 वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक के मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिये। नागझिरी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। आदर्शनगर में रहने वाला अब्दुल कादिर पिता […]