चोरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा

ग्वालियर गये आरक्षक के मकान में चोरी, ढाई लाख का माल ले गए

उज्जैन, अग्निपथ। 32 वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक के मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिये। नागझिरी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

आदर्शनगर में रहने वाला अब्दुल कादिर पिता शकूरखां 32 वीं वाहिनी में आरक्षक है। 24 फरवरी को परिवार के साथ ग्वालियर गया था। देर रात लौटकर आने पर घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। चोरों ने वारदात को अंजाम देकर सोने-चांदी के आभूषण करीब ढाई लाख के चोरी कर लिये थे।

रात में ही मामले की सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार सुबह मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आर्दशनगर में वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होना सामने नहीं आये है।

गौरतलब हो कि 2 माह से शहर में लगातार चोर दिन-रात गश्त लगा रहे है। अब तक 30 से अधिक वारदाते हो चुकी है। बावजूद पुलिस को एक भी वारदात में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। लगातार होती चोरी से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे बोर्ड के तीन तुगलकी फरमाने ट्रेनों में चलने वाले ड्राइवर और गार्ड की मुश्किलें बढ़ा दी

Fri Mar 4 , 2022
रेल कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोध उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे बोर्ड के तीन तुगलकी फरमाने ट्रेनों में चलने वाले ड्राइवर और गार्ड की मुश्किलें बढ़ा दी है। गार्ड और ड्राइवर के साथ गाडिय़ों में रखी जाने वाले सुरक्षा पेटियों को हटाकर अब उन्हें ट्राली बैग में बदला जा रहा है। अपने […]