बाबा महाकाल ने दिए पंच मुखौटों में दिव्य दर्शन

महाशिव नवरात्रि पर 9 दिन के दर्शनों का पुण्य पंच मुखौटा दर्शन करने से मिलता है

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के बाद बाबा महाकाल का 5 रूपों में श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में शिव रात्रि के पहले शिव नवरात्रि के दौरान बाबा महाकाल ने अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए थे, जिसमें कई श्रद्धालु रोजाना महाकाल मंदिर नहीं पहुंच पाए। ऐ

से में महाकाल को पंच मुखौटे के दर्शन एक साथ करने का मौका श्रद्धालुओं को मिला। भगवान के लिए पंच मुखौटे बनाए गए, जिससे एक ही समय में महाकाल के पांच रूप के एक साथ दर्शन किए गए।

बाबा महाकाल का पंच मुखौटे में विशेष श्रृंगार किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजाधिराज महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व शिव नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है और भस्म रमाने वाले बाबा महाकाल को दूल्हा बनाया जाता है।

रोज 9 दिन तक अलग-अलग रूपों में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया जाता है, ऐसे में बाबा महाकाल के 9 रूप के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

मान्यता है कि इन 9 दिनों तक वह महाकाल के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, महाशिवरात्रि के बाद महाकाल का पंच मुखौटे में श्रृंगार किया जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग जो शिव नवरात्रि में दर्शन नहीं कर पाए और अगर बाबा महाकाल के पंच मुखौटे के दर्शन कर लेते हैं तो उन्हें शिव नवरात्रि के सभी दर्शनों का फल मिलता है।

10.30 बजे तक कर सकते दर्शन

महाशिवरात्रि पर्व से भगवान महाकाल के पट 44 घंटे के लिए खुले थे। इसके बाद से ही जिला प्रशासन ने भगवान महाकाल के दर्शन का समय रात्रि 9 बजे से बढ़ाकर 10.30 बजे तक कर दिया था। प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन इसी समय तक किए जा सकते हैं। इसके बाद शयन आरती शुरू होती है, जिसमें आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। ज्ञातव्य रहे कि कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर का समय घटाकर सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक का कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

82 साल के बुजुर्ग ने की 46 साल छोटी महिला से शादी, दोनों बेसहारा बने एक दूसरे का सहारा

Fri Mar 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपष्थ। उदयन मार्ग के वल्लभ नगर में रहने वाले 82 साल के एक बुजूर्ग ने 36 साल उम्र की एक महिला से शुक्रवार को एडीएम कोर्ट में शादी की। दोनों ने शादी के लिए 15 अक्टूबर को आवेदन किया था। अपनी उम्र से 46 साल छोटी महिला से शादी […]