82 साल के बुजुर्ग ने की 46 साल छोटी महिला से शादी, दोनों बेसहारा बने एक दूसरे का सहारा

उज्जैन, अग्निपष्थ। उदयन मार्ग के वल्लभ नगर में रहने वाले 82 साल के एक बुजूर्ग ने 36 साल उम्र की एक महिला से शुक्रवार को एडीएम कोर्ट में शादी की। दोनों ने शादी के लिए 15 अक्टूबर को आवेदन किया था। अपनी उम्र से 46 साल छोटी महिला से शादी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एडीएम कोर्ट के बाहर खासी भीड़ एकत्रित हो गई थी। बुजुर्ग ने यहां अपना दर्द बयां किया, उन्होंने कहा- इस उम्र में शादी करने का मेरा मकसद गलत नहीं है, मैं चाहता हूं मेरे बाद बेसहारा महिला की मेरी पेंशन से गुजर-बसर हो सके बस इसीलिए रिश्ते को कानूनी जामा पहनाया है।

82 साल के उक्त बुजूर्ग लोक निर्माण विभाग में क्लास-1 अधिकारी के पद से 1999 में रिटायर हुए थे। 8 साल पहले वल्लभ नगर में रहने आए उक्त बुजुर्ग की कोई संतान नहीं है। उनकी धर्मपत्नी का भी 8 साल पहले देहांत हो चुका है। इस दंपत्ति ने एक बेटी को गोद लिया था जिसकी चंदेरी में शादी कर दी है। गोद ली हुई बेटी अपने ससुराल में है।

पिछले 8 साल से उक्त बुजुर्ग एकाकी जीवन जी रहे थे। दूसरी तरफ मुनिनगर में रहने वाली 36 साल की महिला के पति का देहांत हो चुका है। 6 साल की बेटी के साथ यह महिला रहती है। बुजूर्ग और उक्त महिला दूर के रिश्तेदार है। महिला के पास आय का अपना कोई स्त्रोत नहीं है, जबकि बुजुर्ग को शासकीय विभाग से रिटायर होने की वजह से पेंशन मिलती है।

82 साल के सेवानिवृत्त अधिकारी की मंशा थी कि उनकी मृत्यु के बाद भी महिला की गुजर-बसर हो सके। इसी एक मंशा की वजह से उन्होंने महिला के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और बकायदा कोर्ट में आवेदन देकर एडीएम के सामने विवाह किया। महिला अब वैधानिक रूप से बुजुर्ग की धर्मपत्नी है लिहाजा उनकी पेंशन की अधिकारी भी हो गई है।

भीड़ पर भडक़े दंपत्ति

एडीएम कोर्ट में बेमेल जोड़े की शादी की सूचना सार्वजनिक होने के बाद काफी भीड़ लग गई थी। शादी करने वाले बुजुर्ग और उनकी नवविवाहिता धर्मपत्नी इससे खासे नाराज हुए। भीड़ को देखकर महिला ने तो यहां तक कह दिया कि यदि मेरे फोटोग्राफ या पहचान सोशल मीडिया पर कहीं वायरल हुए तो ऐसा करने वाले को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी इस दंपत्ति के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

50 हजार की सामग्री खरीदी में मांगी 32 हजार की रिश्वत

Fri Mar 4 , 2022
सोयत नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी को लोकायुक्त ने दबोचा उज्जैन/सुसनेर। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को आगर जिले के सोयत नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्वच्छता प्रभारी ने अपनी ही परिषद के दरोगा से रिश्वत […]
susner lokayukt karwai 04 03 22