भगतपुरी स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में दिनदहाड़े चोरी

nagda aluminium factory me chori 05 03 22

मैजिक वाहन में 65 कट्टे भरकर अज्ञात चोर फरार, कर्मचारी पर शंका जताई

नागदा, अग्निपथ। भगतपुरी स्थित एक फैक्ट्री में दिनदहाड़े ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बिरलाग्राम पुलिस ने तीन दिन प्रकरण दर्ज किया। फैक्ट्री संचालक ने वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए, जिसमें मैजिक वाहन नागदा कि ओर से आता हुआ दिखाई दे रहा है।

भगतपुरी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण इण्डस्ट्रीज में एल्युमिनियम इंगोट (सिल्ली) बनाने के की फैक्ट्री में अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संचाल अशोक मावर ने बिरलाग्राम पुलिस को बताया कि 11 फरवरी 2022 को अहमदाबाद से उद्योग में कार्य करने के लिए मोहम्मद शफी, अनीस परिवार से कार्य करने के लिए नागदा पहुंचे, मावर ने कर्मचारियों को रहने के लिए उद्योग परिसर में एक कमरे भी उपलब्ध कराया। देखरेख के लिए एक स्थानीय चौकीदार को भी तैनात कर रखा था।

22 फरवरी की दोपहर को मोहम्मद शफी, अनीस ने चौकीदार नागेश्वर को भगा दिया। इसके बाद से दोनों कर्मचारी परिवार सहित गायब हो गए। शंका होने पर मेरे पार्टनर संजय कसेरा मौके पर देखने के लिए पहुंचे तो उद्योग परिसर में से एल्युमिनियम का बुरादा 62 कट्टे गायब था।

मावर ने औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नागदा कि ओर से एक मैजिक वाहन आता हुआ दिखाई दे रहा है जो एल्युमिनियम के कट्टे भरकर नागदा कि ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मावर ने बताया कि मैजिक वाहन रंगोली होटल से आगे नहीं गया।

जिसको लेकर स्थानीय व्यक्ति की शंका जाहिर की है जिसका नाम भी बिरलाग्राम पुलिस को बताया गया है। बिरलाग्राम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

इनका कहना

भगतपुरी स्थित श्री कृष्ण इंण्डस्ट्रीज में चोरी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किए जाएगा। – आरके सिंगावत, इंचार्ज टीआई बिरलाग्राम थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएसएफ मेस में जवान ने की फायरिंग, शूटर समेत 5 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Sun Mar 6 , 2022
अमृतसर (एजेंसी)। अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मेस में बल के एक जवान ने अपने साथियों पर रविवार को गोलियां चला दीं। इस घटनाक्रम में शूटर समेत पांच जवानों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों को […]