कट्टे वाली श्यामा ने कहा-पुलिस बनना चाहती थी अपराधी बन गई

Ujjain girl with gun on social media arrested 05 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर देशी कट्टे और पिस्टल के साथ खुद का फोटो वायरल करने वाली नीमनवासा की बालिका श्यामा डाबी को रविवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट के आदेश पर उसे और उसके दोस्त को जेल भेज दिया गया। श्यामा ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि वह खुद पुलिसकर्मी बनना चाहती थी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के चक्कर में अपराधी बन गई। हिरासत के दौरान श्यामा के परिवार के लोग भी उससे मिलने नहीं पहुंचे।
नीमनवासा में रहने वाली श्यामा डाबी के पिता मजदूरी करते है। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है। माधव साइंस कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा श्यामा डाबी का एक फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। इस फोटो में वह देशी पिस्टल और कट्टा अपने हाथ में लिए हुए थी। पुलिस ने इस मामले में आर्म एक्ट का केस दर्ज कर श्यामा को हिरासत में लिया। उसने बताया कि उसके दोस्त कृतज्ञ भदौरिया ने उसे ये हथियार दिखाए थे। कृतज्ञ भी एलएलबी का छात्र है। पुलिस ने कृतज्ञ को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार जब्त कर लिए। कृतज्ञ के एक मामा का देहांत हो चुका है, हथियार उसके मामा के ही थे, जो उनके देहांत के बाद कृतज्ञ के पास रखे हुए थे। श्यामा डाबी को भी पुलिस ने आर्म एक्ट का आरोपी बनाया है। रविवार को पंवासा पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से श्यामा और कृतज्ञ को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के एकमात्र नशा मुक्ति केंद्र पर कभी भी लग सकता है ताला

Sun Mar 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में बढ़ते हुए अपराधों के पीछे कहीं ना कहीं स्मैक-शराब जैसे खतरनाक नशीले पेय पदार्थों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता अधिकांश छोटी-मोटी चोरी एवं मारपीट की घटनाओं को नशे के आदी लोगों द्वारा अंजाम दिया जाना देखा गया है। ऐसे लोगों के कारण कई […]
Nasha mukti kendra 06 03 22