बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एग्जिट पोल के नतीजों पर साधी चुप्पी

Jp nadda shivraj at mahakal darshan ujjain 08 03 22

30 मिनट तक गर्भ गृह में पूजन अर्चन किया, अंगारेश्वर मंदिर भी पहुंचे

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ रहे।

मंदिर के गर्भगृह में 30 मिनट तक पूजन अर्चन के बाद नड्डा का मंदिर समिति ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इंकार किया। उन्होंने उज्जैन से जाते जाते अंगारेश्वर भगवान के भी दर्शन किए।

तीन शहरों में अपने कार्यक्रम को लेकर इंदौर से उज्जैन पहुंचे जेपी नड्डा इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। करीब आधे घंटे की पूजन के बाद जेपी नड्डा की पत्नी, बेटी और दामाद भी साथ रहे। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पत्नी के साथ उज्जैन आए थे। सभी ने एक साथ महाकाल का आशीर्वाद लिया।

नंदीहाल में पूजन के बाद नड्डा ने कहा कि भारत का विकास हो, आगे बढ़े, संसार में शांति हो यही कामना भगवान महाकाल से की है। लेकिन जब उनसे एग्जिट पोल के नतीजों के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने मंदिर परिसर में राजनीतिक बात करने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 हजार फर्जी बीपीएल बाहर हुए तो 126 राशन दुकान वालों ने शुरू कर दी हड़ताल

Tue Mar 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा शहर में निवास करने वाले 21 हजार 218 फर्जी बीपीएल परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर करने का आदेश जारी करने के बाद शहर में संचालित होने वाली सभी राशन दुकानों के संचालकों की भौंहे तन गई है। शहर में संचालित होने वाली सभी […]