हत्या के आरोपी की केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में मौत

उज्जैन, अग्निपथ। हत्या के आरोप में सजा काट रहे इंदौर के युवक की केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

7 साल पहले हत्या के मामले में इंदौर के खजराना में रहने वाले परवेज पिता युनूस शेख (26) को न्यायालय द्वारा सुनाई गई 14 साल की सजा के बाद केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ लाया गया था। वह आधी सजा काट चुका था। बुधवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर वह चक्कर आने पर गिर पड़ा। उसे जेल परिसर अस्पताल ले जाया गया। जहां जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

जेल प्रशासन ने मामले की सूचना भैरवगढ़ थाना पुलिस को दी। मामले में मर्ग कायम कर गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। मृतक के छोटे भाई अमन ने बताया कि 2 दिन पहले परवेज ने तबीयत खराब होने पर जेल से फोन किया था।

वह पैसों की मांग कर रहा था। मां के पास पैसे नहीं होने पर नहीं भेजे गए थे। भाई का कहना था कि तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन को अस्पताल में भर्ती कराना था। लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है।

परिजनों ने बताया कि साल में उसे पैरोल पर एक बार भी रिहा नहीं किया था। कई बार प्रयास किये थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ अंतिम संस्कार के लिये ले गये। जेल में बंद कैदी की मौत के मामले में प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण कार्य खुदाई के दौरान अष्टधातु की 7 प्रतिमाएँ मिली

Thu Mar 10 , 2022
देवास, अग्निपथ। शहर के बड़ा बाजार स्थित जैन समाज के प्राचीन आदेश्वर जैन मंदिर के पास आराधना भवन, धर्मशाला, भोजनशाला आदि के निर्माण के लिए खुदाई में अष्टधातु की वर्षों पुरानी 7 जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं मिली है। आदेश्वर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन के अनुसार यहाँ करीब 800 […]
Dewas kudai me jain pratima milee 10 03 22