विक्रम विवि दीक्षांत समारोह 2 को, 25 तक हो सकेंगे पंजीयन

राज्यपाल के साथ नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी होंगे अतिथि

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षान्त समारोह का आयोजन राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता और उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। दीक्षांत समारोह 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा की सुबह 11. 30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव भवन प्रांगण में होगा। समारोह में दीक्षांत भाषण सारस्वत अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी देंगे।

विक्रम विवि के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक के अनुसार दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए पात्र विद्यार्थी 25 मार्च तक अपने पंजीयन करवा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। दीक्षांत समारोह आयोजन को लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शलाका दीर्घा सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आयोजन को गरिमामय ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। कुलसचिव डॉ. पुराणिक ने बताया कि दीक्षांत समारोह हेतु पात्र पीएचडी शोधार्थियों की संख्या 146, डी. लिट् शोधकर्ताओं की संख्या 2, स्नातक स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों की संख्या 23 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गोल्ड मेडल एवं डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों की संख्या 60 है।

पात्र विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क 500 रुपए के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। पीएचडी एवं डी लिट उपाधि धारक पंजीयन शुल्क के अतिरिक्त उपाधि शुल्क 400 रुपए जमा करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रास्ते के विवाद को लेकर यादव परिवार में चले हथियार

Fri Mar 11 , 2022
दोनों पक्ष से आठ घायल, अस्पताल में हंगामा उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड ग्राम सदावल में रात 8.30 बजे यादव परिवार के दो पक्षों में जमकर हथियार चल गए। आठ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती करना पड़ी। महाकाल […]