लडक़ी भगाने के विवाद में परिवार पर हमला

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

उज्जैन, अग्निपथ। लडक़ी भगाने की बात को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार फिर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। चार लोगों घायल हो गये। तीन को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भैरवगढ़ रोड पर वीर सावरकर प्याऊ किशोर पिता रघुनाथ बंजारा का परिवार निवास करता है। कुछ माह पहले परिवार का युवक समीप क्षेत्र में रहने वाली युवती को लेकर भाग गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर जीवाजीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिर तार कर जेल भेज दिया था।

जिसके बाद से दोनों के परिवार में रंजीश हो गई थी। शुक्रवार सुबह उसी को लेकर रमेश जादम, जीतू जादम, सुशील भदौरिया, नितिन गेहलोत ने किशोर बंजारा के परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। पाइप-ल_ से की गई मारपीट में किशोर, उसकी पत्नी शांतिबाई और मां राजूबाई घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

परिवार के एक सदस्य को मामूली चोंट होने पर प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायल किशोर ने बताया कि हमलावर आये दिन धमकाते है और क्षेत्र छोडक़र जाने को कहते है। जबकि मामले में उनके परिवार का युवक जेल में है। घायलों की जानकारी जिला अस्पताल से मिलने पर जीवाजीगंज थाना पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची। किशोर बंजारा की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1500 रुपए के अभिषेकधारी हो रहे परेशान

Fri Mar 11 , 2022
अव्यवस्था : मोबाइल-पर्स रखने के लिए आलमारी तक नहीं, श्रद्धालु गर्मी से हो रहे परेशान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अभी तक 1500 रुपए अभिषेक रसीद वाले श्रद्धालुओं को सोला और साड़ी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोला बदलने वाले शेड का मामला ही देख लें तो […]
Mahakal sola badalna 11 03 22

Breaking News