खातों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले मेें दो इंदौरी हिरासत में

पैसे मांगने वाले की तलाश, कोतवाली और माधवनगर थाने में दर्ज हुआ मामला

उज्जैन, अग्निपथ। चाय वाले के खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन मामले में माधवनगर और कोतवाली पुलिस ने 2 अलग-अलग केस दर्ज किये है। 2 इंदौरी युवकों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस को सीएसपी के नाम से पैसे मांगने वाले की तलाश है।

मोहननगर में रहने वाला राहुल मालवीय चाय की दुकान पर काम करता है। उसे फेसबुक पर वीडियो अपलोड़ करने की नौकरी का झांसा देकर इंदौर के सौरभ ने चार बैंक खाते खुुलवाकर उसमें तीन माह के दौरान 5 करोड़ो का ट्रांजेक्शन कर लिया। मामला उजागर होने पर माधवनगर थाना पुलिस ने इंदौर के रहने वाले सौरव यादव, रायपुर के सत्य प्रकाश, इंदौर के भोला और मांगीलाल के खिलाफ धारा 388, 365, 342, 323, 506 और 34 का केस दर्ज किया। भोला और मांगीलाल को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दूसरा मामला कोतवाली पुलिस ने सुनील बैरागी के खिलाफ धारा 170, 384, 390 और 34 में दर्ज कर तलाश शुरु की है। राहुल अपने खाते में करोड़ो रुपये आने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था। जहां सुनील ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर उससे कहा था कि सीएसपी मेडम ने सब को पकड़ लिया है। सुनील ने सीएसपी के नाम से 5 लाख रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत राहुल ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी।

डीजीपी ने मांगी पूरी जानकारी

खाते में करोड़ों आने और ट्रांजेक्शन होने के मामले में भोपाल से डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पूरे मामले की जानकारी मांगी है। कहा यह भी जा रहा है कि पूरे मामले की जांच के लिये प्रर्वतन निदेशालय और आयकर विभाग को भी सौंपा जा सकता है। पुलिस ने राहुल के चारों खातों की जानकारी भी बैंकों से मांगी है। राहुल के सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने शुक्रवार को बयान दर्ज किये थे, जिसके बाद एसपी ने जांच एएसपी आकाश भूरिया को सौंप दी है।

आरक्षक को किया गया सस्पेंड

विदित हो कि चाय वाले के खाते में करोड़ों आने पर उसने 23 लाख निकालकर मकान खरीद लिया था। खाता खुलवाने वाले सौरभ को पता चला तो उसने माधवनगर थाने के आरक्षक केशव रजक के साथ मिलकर चाय वाले के साथ मारपीट की थी और मकान भोला के नाम करा दिया था। एसपी ने आरक्षक को इसी मामले में सस्पेंड कर दिया है।

इनका कहना

इंदौर के 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रांजेक्शन के मु य आरोपी का सुराग जुटाया जा रहा है। जल्द उसे भी हिरासत में लिया जाएगा।

-मनीष लोधा, टीआई माधवनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या और हत्या के प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पांच साल बाद आजीवन कारावास

Sat Mar 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। हत्या और हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पांच साल बाद न्यायालय ने आजीवन कारावास आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि 17 सितंबर 2016 को उन्हेल रोड ग्राम रुई में गणेश भगवान की झांकी में अखाड़े के दौरान […]