अभिषेक का जल पैरों में, आस्था पर आघात

पानी से भर गया गर्भगृह गलियारा, हौद को नहीं किया जा रहा साफ

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह के गलियारे में रविवार की सुबह अभिषेक किया हुआ जल भर गया।पंडे-पुजारियों सहित श्रद्धालुओं के पैरों में यह आता रहा और उनकी आस्था प्रभावित होती रही। ऐसा हौद की मोटर खराब होने के कारण हुआ था।

भगवान महाकाल का अभिषेक करने के लिए पंडे पुजारियों के साथ-साथ श्रद्धालुगण भी जल दूध चढ़ाते हैं। इसका जल गर्भगृह की दहलीज के सामने बने हौद में जाता है। यहां से मोटर से लिफ्ट कर उसको बाहर कर दिया जाता है। लेकिन रविवार की सुबह जब पंडे पुजारी और श्रद्धालु गर्भगृह के गलियारे में पहुंचे तो यहां पर उनका पैर अभिषेक के जल में डूब गया। अभिषेक के जल को पैरों में लगा देखकर पंडे पुजारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि इससे उनकी आस्था प्रभावित होती है। अभिषेक के जल का आचमन किया जाता है। यह पैरों में आने की चीज नहीं है।

मोटर खराब होने के कारण बनी स्थिति
जानकारी में आया है कि जिस समय गर्भगृह के गलियारे में अभिषेक जल भरा हुआ था, इस दौरान मंदिर के सहायक प्रशासक नंदीहाल में बैठकर मोबाइल चला रहे थे। उनको इस बात की जानकारी भी दी गई थी। बताया जाता है कि अभिषेक जल को बाहर निकालने वाली मोटर के खराब हो जाने के कारण ऐसी स्थिति बनी।
हौद को नहीं किया जाता साफ
जबसे 1500 रुपए की अभिषेक रसीद शुरू की गई है, तब से हौद को साफ नहीं किया गया है। हौद में बिल्व पत्र, फूल आदि निर्माल्य भी पहुंचते हैं। ऐसे में समय समय पर इसको साफ किया जाना आवश्यक रहता है। लेकिन अभिषेक रसीदधारियों के कारण इसको साफ करने का समय नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के पास किन्नरों का अश्लील डांस

Sun Mar 20 , 2022
वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दर्ज किया केस उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के आसपास किन्नरों की हरकतें श्रद्धालुओं की परेशानी बनी हुई है। अब किन्नरों का मंदिर के पास फिल्मी गाने पर अश्लील डांस सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बाबा महाकाल के दर्शन करने देश-विदेश […]