महाकाल मंदिर के पास किन्नरों का अश्लील डांस

वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के आसपास किन्नरों की हरकतें श्रद्धालुओं की परेशानी बनी हुई है। अब किन्नरों का मंदिर के पास फिल्मी गाने पर अश्लील डांस सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना प्रतिदिन लगा रहता है। श्रद्धालुओं को देख किन्नरों ने भी यहां अपना डेरा जमा रखा है। दिन-रात श्रद्धालुओं से पैसे मांगने जाते है। नहीं देने पर अभद्रता की जाती है। पुलिस भी किन्नरों की हरकत पर कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं कर पाती है। जिसके चलते इनके हौंसले बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले मंदिर के गेट नम्बर 6 के पास एक किन्नर ने फिल्मी गाने पर अश्लील डांस कर ठुमके लगाये। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

मंदिर के पास अश्लील वीडियो सामने आने पर एक श्रद्धालु युवक ने मामले की शिकायत महाकाल थाना पुलिस को दर्ज कराई। एसआई एसआर चौहान ने बताया कि वीडियो से किन्नर चुटबुल उर्फ मिथिलेश और खुशी की पहचान कर मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया है। विदित हो कि कुछ महीनों पहले भी इंदौर से दर्शन करने आई एक महिला ने मंदिर परिसर में ही अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

श्रद्धालुओं को देते है गालियां

मंदिर के आसपास किन्नरों की एक टोली-तीन से चार की संख्या में सुबह से ही पहुंच जाती है। बाहर से आने वाले श्रद्धाुलओं को रोक पहले दुआं दी जाती है और पैसों की मांग की जाती है। अगर श्रद्धालु पैसे देने से इंकार कर देते है, तो किन्नर अश्लीलता और अपशब्दों पर उतार आते है। किन्नरों की हरकत देख कोई श्रद्धाुलओं के बीच में बोल भी नहीं पाता है। जिसके चलते श्रद्धालुओं का इनकी हरकतों से शर्मसार होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फोटोग्राफी के शौक ने कराई थाने की सैर

Sun Mar 20 , 2022
महाकाल मंदिर के उपर ड्रोन उड़ाने वाले मुंबई के दो युवक धराए उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में शनिवार की रात ड्रोन उड़ाकर फोटोग्राफी करने वाले मुंबई के दो युवकों को महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारियों ने दबोचकर महाकाल थाने के सुपूर्द कर दिया। शुरूआत में संदिग्ध प्रतीत होने वाले […]