फोटोग्राफी के शौक ने कराई थाने की सैर

महाकाल मंदिर के उपर ड्रोन उड़ाने वाले मुंबई के दो युवक धराए

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में शनिवार की रात ड्रोन उड़ाकर फोटोग्राफी करने वाले मुंबई के दो युवकों को महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारियों ने दबोचकर महाकाल थाने के सुपूर्द कर दिया। शुरूआत में संदिग्ध प्रतीत होने वाले इस मामले में खुलासा हुआ कि दोनों ही इस बात से अनजान थे कि इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। पुलिस ने इनके खिलाफ कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।

महाकालेश्वर मंदिर के आसपास 500 मीटर के दायरे में बिना अनुमति ड्रोन से वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। शनिवार की रात महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में दो ड्रोन उड़ते दिखे तो मंदिर के कर्मचारी और सुरक्षा जवान तत्काल सतर्क हो गए। ड्रोन उड़ाने वाले युवकों को दबोचा और पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

पूछताछ में इनके नाम ब्रजेश पिता सुरेश निवासी कांदीवली और रामकिशन पिता रामनारायण यादव निवासी नरीमन प्वाइंट सामने आए है। ब्रजेश बैंक एकाउंटेंट और रामकिशन वेटर है। दोनों ने बताया कि फोटोग्राफी के शोक की वजह से उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए थे, दोनों ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मंदिर क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (21 मार्च 2022)

Sun Mar 20 , 2022
दावत … किसी शायर ने खूब कहा है। यह भी एक बात है अदावत की/ रोजा रख्खा जो हमने दावत की। मगर यहां मामला अदावत का नहीं, बल्कि शिष्टाचार और समन्वय से जुड़ा है। जिसके चलते शिवाजी भवन में इन दिनों यह शेर सुनाई दे रहा है। कारण अपने पपेट […]