करोड़ों के ट्रांजेक्शन में फरार मास्टर माइंड पर घोषित होगा इनाम

उज्जैन, अग्निपथ। नौकरी का झांसा देकर चाय वाले के खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले मास्टर माइंड की गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

माधवनगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि कुछ दिन पहले पदमावती कालोनी में रहने वाले राहुल मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने की नौकरी का झांसा देकर इंदौर के रहने वाले सौरभ उर्फ संदीप गुप्ता ने चार खाते खुलवाये थेद्व जिसके माध्यम से करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया गया है। मामले में सौरभ, मांगीलाल, भोला और सत्यप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सौरभ मामले का मास्टर माइंड है। जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित किये जाने का प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द उस पर इनाम घोषित हो सकता है।

टीआई लोधा के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद भोला बडगोत्या और मांगीलाल को इंदौर से गिर तार किया गया था। दोनों पांच दिनों की रिमांड पर थे। भोला के खातों में भी ट्रांजेक्शन होना सामने आया है। मांगीलाल मास्टरमाइंट के लिये काम करता था। दोनों का रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग का अपहरण, 8 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं

Mon Mar 21 , 2022
मेघनगर, अग्निपथ। जिले में भगोरिया के दौरान अचानक अपराधों का ग्राफ बढऩे लगा। सार्वजनिक होने वाली आपराधिक घटनाओं का तो पुलिस अपनी नाक बचाने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहवाही लूटने में लगी रहती किन्तु जो घटनाएं सार्वजनिक न होकर सिर्फ पुलिस के रोजनामचे में जमा होती […]