हर अधिकारी के जिम्मे 5 बकायादार

नगर निगम विशेष सम्मेलन

वसूली में लगाए 38 अधिकारी

उज्जैन, अग्निपथ। संपत्तिकर वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए नगर निगम आयुक्त ने अब निगम के 38 अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। हर अधिकारी को 5 बड़े बकायादारों के नाम सौंपे गए है। सभी को हिदायत दी गई है कि इन 5 लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करो, किसी भी तरह से इनसे बकाया रूपए वसूल करो।

निगम की संपत्तिकर वसूली के मामले में पिछले दिनों लोक अदालत के लिए आयुक्त अंशुल गुप्ता ने जो लक्ष्य तय किया था, उसका महज 25 प्रतिशत ही पूरी टीम हांसिल कर पाई थी। अब आयुक्त ने नया फरमान जारी किया है। नगर निगम के सभी 6 जोन कार्यालयों से कुल 190 ऐसे बकायादारों की सूची निकलवाई गई है जिन पर 1 लाख रुपए से ज्यादा रकम बकाया है।

जोन कार्यालयों में पदस्थ 38 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक अधिकारी को 5 बड़े बकायादारों के नाम सौंपे गए है। आयुक्त ने आदेश जारी कर वसूली में जुटाए गए सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि बकायादारों से व्यक्तिगत बात करे और किसी भी तरह 31 मार्च से पहले इनसे बकाया संपत्तिकर जमा करवाए।

जिन 38 अधिकारियों को इस काम में जुटाया गया है, उनमें निगम के इंजीनियर भी शामिल है जिनका संपत्तिकर विभाग से सीधे कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरार मास्टर माइंड की गिरफ्तारी पर इनाम

Thu Mar 24 , 2022
होटल कर्मचारी के खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन का मामला उज्जैन, अग्निपथ। होटल कर्मचारी के खाते खुलवाकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले मास्टर माइड की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। मास्टर माइंड के दुबई भागने की खबरे सामने आ रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में माधवनगर […]